फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scientists to receive Goyal and Rajib Goyal awards

Kurukshetra News: वैज्ञानिकों को मिलेंगे गोयल और राजीब गोयल पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Scientists to receive Goyal and Rajib Goyal awards
कुरुक्षेत्र । प्रो. अजय के सूद । 
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल को 18वें राजीब गोयल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के वैज्ञानिकों को उनके शोध, नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के सूद मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान गोयल पुरस्कार और राजीब गोयल पुरस्कार दिए जाएंगे। गोयल पुरस्कार के अंतर्गत एप्लाइड साइंसेज में डॉ. अनिरुद्ध भालचंद्र पंडित, केमिकल साइंसेज में डॉ. थालप्पिल प्रदीप, लाइफ साइंसेज में डॉ. परमजीत खुराना और फिजिकल साइंसेज में डॉ. श्रीराम रामास्वामी को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को दो लाख रुपये की नकद राशि, स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 45 वर्ष से कम आयु के चार प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को राजीब गोयल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें एप्लाइड साइंसेज में डॉ. गोपीनाथ पैकिरिसामी, केमिकल साइंसेज में डॉ. देबब्रत मैती, लाइफ साइंसेज में डॉ. दुर्गा पाल और फिजिकल साइंसेज में डॉ. स्मराजीत कर्माकर को सम्मानित किया जाएगा। इन विजेताओं को एक पदक, प्रशस्ति-पत्र के साथ एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

कुरुक्षेत्र । प्रो. अजय के सूद । 

कुरुक्षेत्र । प्रो. अजय के सूद । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed