फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Science confused some people did not understand the question, Kurukshetra

साइंस ने उलझाया तो कुछ को सवाल समझ नहीं आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Science confused some people did not understand the question, Kurukshetra
एचसीएस की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में बने 42 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दो सत्रों में एचसीएस (ईएक्सबीआर) की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र में कुल 10 हजार 992 अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर सिर्फ 3054 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे और 7938 गैरहाजिर रहे। परीक्षा में अभ्यर्थियों को साइंस ने उलझा दिया, वहीं कुछ को सवाल ही समझ में नहीं आया।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ा। वहीं परीक्षा नकल रहित कराने के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया। सुबह के सत्र की परीक्षा 10 बजे शुरू होनी थी, जिसके चलते अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही केंद्र बाहर पहुंच गए। वहीं दूरदराज के अभ्यर्थी एक दिन पहले ही आकर धर्मशाला में ठहरे थे।
विज्ञापन

परीक्षा में जैसे ही प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के सामने आया तो इसे देखकर पसीने छूट गए। प्रश्नपत्र में अभ्यर्थियों को जहां साइंस के सवालों ने उलझाया वहीं कई सवाल तो इस प्रकार के घुमा फिराकर पूछे गए कि वे उन्हें आसानी से समझ नहीं आए। प्रश्नपत्र में साइंस के सवाल ज्यादा आए थे, जिस बार परीक्षा केंद्र से बाहर आकर अभ्यर्थियों से आपस में चर्चा की। कई अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि उन्होंने पहली बार इतना मुश्किल पेपर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से 12 और सायं 03 से 05 बजे तक चली परीक्षा के दौरान मेवात, भिवानी, फतेहाबाद व रोहतक सहित दूर दराज से आए अभ्यर्थियों के परिचित केंद्र के बाहर बैठकर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे। परीक्षा खत्म होते ही शहर में थोड़ी देर के जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन सभी चौक चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात होने के चलते लोगों को ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
भिवानी वासी मोहित कुमार ने बताया कि काफी मुश्किल सवाल पूछे गए थे, हालांकि परीक्षा ठीक हो गई है। उम्मीद है वह पास हो जाएगा। साइंस के सवाल ज्यादा पूछे गए थे। उसने अभी दो माह पहले ही परीक्षा की तैयारी शुरू की थी।
पलवल वासी ललित ने कहा कि परीक्षा में हरियाणा के संबंधित सामान्य ज्ञान के सवाल बहुत ही ज्यादा कम थे और जो सवाल पूछे गए थे वे 2021 और 2022 के बीच के ही थे। वहीं इतिहास और विज्ञान के सवाल काफी मुश्किल थे।
फतेहाबाद वासी श्याम सुंदर ने कहा कि पहली बार इतना मुश्किल पेपर देखा। प्रश्नपत्र सामने आते ही सिर चकराने लगा। वह फिलहाल फार्मेसी की पढ़ाई भी कर रहे हैं, लेकिन साथ-साथ इस परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे।
घरौंडा वासी सन्नी ने कहा कि उसकी परीक्षा अच्छी रही। काफी समय से तैयारी में जुटा हुआ था। विज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाकर रखा इसलिए उनके उत्तर बाद में दिए। उसे परीक्षा में पास होने की उम्मीद है।
रोहतक वासी रवि ने कहा कि परीक्षा में साइंस व बायोलॉजी के सवाल काफी मुश्किल थे। वहीं हरियाणा के सामान्य ज्ञान में बजट से संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षा ठीक-ठाक ही हुई है।

पंचकूला वासी विकास शर्मा ने कहा कि वह शिक्षक हैं और काफी समय से केमिस्ट्री पढ़ा रहे हैं। परीक्षा में जब केमिस्ट्री के सवाल देखे तो वह उच्चस्तर के थे। जिन्हें केमिस्ट्री कम आती है उनके लिए इनका जवाब दे पाना आसान नहीं था।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थी की चेकिंग करती पुलिस।  संवाद

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थी की चेकिंग करती पुलिस। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed