{"_id":"58b5c22b4f1c1b7c05831a25","slug":"science-conclave-youth-prize-distribution-ashok-khemka-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान सम्मेलन में सैकड़ों युवा प्रतिभाएं पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान सम्मेलन में सैकड़ों युवा प्रतिभाएं पुरस्कृत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
साइंस कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को आयोजित साइंस कॉन्क्लेव में सैकड़ों युवा प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और महाविद्यालयों के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रात: सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. पीपी माथुर, कुलपति केआईआईटी भुवनेश्वर ने कार्यक्रम के अध्यक्ष केयू के वीसी डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के मुख्य सचिव आइएएस डॉ. अशोक खेमका ने कहा है कि किसी भी देश का विकास विज्ञान के विस्तार व विकास के बिना संभव नहीं है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास कर व इसे बढ़ावा देकर ही देश में आर्थिक विकास की गति को तेज किया जा सकता है। माथुर ने विज्ञान के क्षेत्र के नई उपलब्धियों के बारे में बताया। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने विज्ञान को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रो. ओम प्रकाश अरोड़ा ने विज्ञान में राष्ट्र निर्माण योगदान के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए उन्हें प्रो. पीपी माथुर की ओर से जवाहर लाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार से नवाजा गया। डॉ. अरविंद रानाडे डीएसटी नई दिल्ली ने सूर्य के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों, उसका पृथ्वी पर प्रभाव, सूर्य पर चुंबकीय गतिविधियां, सूर्य का वातावरण, सतह, सूर्य का आंतरिक चित्रण, आदित्य मिशन और सूर्य का अंत कैसा हो सकता है, के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
डॉ. राज महरोत्रा समन्वयक पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र ने विज्ञान के कुछ प्रयोगों को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को डॉ. अशोक खेमका ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एनएन डोगरा डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ. प्रो. श्याम कुमार डीन साइंस ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता बताई। इस मौके पर प्रो. पवन शर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, प्रो. अनिल वोहरा, डॉ. सीडीएस कौशल आदि मौजूद रहे।
फन विद साइंस में सीखा व्यावहारिक ज्ञान
विज्ञान सम्मेलन में पैनोरमा साइंस सेंटर के समन्वयक राज महरोत्रा ने विद्यार्थियों के सामने विज्ञान के कुछ व्यावहारिक प्रयोगों को प्रस्तुत किया। उन्होंने न्यूटन के लॉ ऑफ ग्रेविटी सहित कई अन्य सिद्धांतों को व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से दिखाया।
प्रदेशभर के विद्यार्थियों को मिला सम्मान
इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग और डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक प्रयोगों से निर्णायक मंडल को हैरान कर दिया। डीन रिसर्च प्रो. एनएन डोगरा ने बताया कि इस मौके पर आयोजित साइंस क्विज प्रतियोगिता में अप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग की पीयूष नायल व अभिलाष सैनी प्रथम, गणित विभाग की उपासना व सितु रानी दूसरे, सांख्यिकी विभाग की एकता चावला व शिव कुमार तीसरे, जूलॉजी विभाग की विदिशा व रीमा, बॉटनी विभाग की नीरज व निशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, नीतू दूसरे, पारूल तीसरे, नीलन व प्रीति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अन्य वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, अदिति दूसरे, मनप्रीत कौर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुस्कान व आंचल को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तुशिता प्रथम, विशाल दूसरे व आयुष तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पीयुष व उत्सव की टीम प्रथम, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के सन्यम व राहुल सिंगला दूसरे, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव गर्ग व यशिका तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल व यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।