फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Schools will open from today, brightness will return

Kurukshetra News: आज से खुलेंगे स्कूल, लौटेगी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Schools will open from today, brightness will return
कुरुक्षेत्र। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े स्कूलों में फिर रौनक लौटेगी। सोमवार से जिलेभर के सभी स्कूलों में सभी कक्षाएं नियमित तौर पर लगेगी। सुबह स्कूल आठ बजे खुलेंगे। अधिकांश निजी स्कूल 25 जून से खुल चुके हैं, जिसमें शिक्षकों का आना जारी रहा और लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। घरों में भी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे हैं और बाजार में भी विद्यार्थी छुट्टियों के काम से संबंधित सामग्री खरीदते दिखाई दिए। कई बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी तो कई बच्चे स्कूल जाने को लेकर उदास रहे, लेकिन अभिभावकों ने पहले दिन स्कूल भेजने में कोई ढील नहीं बरती।
विज्ञापन

विभाग की ओर सभी जारी आदेश का पालन करते हुए सभी स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। स्कूलों में गर्मी से बचाव के लिए भी सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी की गई है। पानी की टंकी को साफ करने से लेकर गर्मी से निपटने के लिए तैयारी पूरी की ली गई है। आज से सभी कक्षाएं नियमित तौर से चलेंगी। छुट्टियाें के अंतिम दिन सभी विद्यार्थी होमवर्क को पूरा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन



अभिभावक बताएंगे बच्चों का ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में रहा प्रदर्शन
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को विभाग द्वारा विभिन्न टास्क के माध्यम से गृह कार्य दिया गया था। बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ-साथ होमवर्क भी रोचक दिया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चों की दैनिक दिनचर्या, घर में क्या-क्या एक्टिविटी की, कहां-कहां भ्रमण किया और कैसा व्यवहार रहा। इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ये फीडबैक अभिभावकों को देनी होगी कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चे का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक जुलाई से सभी कक्षाएं नियमित लगेंगी : रोहतास
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि एक जुलाई से विद्यार्थियों की कक्षाएं नियमित चलेंगी। सभी स्कूलों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे और पानी सहित अन्य गर्मी से निपटने की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है, जिसको सभी विद्यालयों ने अमल में लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed