{"_id":"57e973a34f1c1b0b7057416d","slug":"schoolgirl-abducted-publicly-bike-jumping-through-minor-saved-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रा को सरेआम अगवा किया, बाइक से कूदकर बची नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को सरेआम अगवा किया, बाइक से कूदकर बची नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को सरेआम अगवा किया, बाइक से कूदकर बची नाबालिग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में सोमवार सुबह फिर एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। बदमाश के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने छात्रा को मोटर साइकिल पर बैैठा भी लिया था लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और चलती मोटर साइकिल से कूद गई। कूदने से छात्रा कोे चोट आई है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोटर साइकिल सवार को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक लोगों ने आरोपी युवक को वहां से गुजर रहे एक पुलिस कर्मी के हवाले कर दिया लेकिन संबंधित पुलिस चौकी पर न पुलिसकर्मी पहुंचा न ही युवक। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शहर की एक कॉलोनी के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी उमरी के एक तकनीकी संस्थान की छात्रा है। वह रोज सुबह साढ़े सात बजे उसे बस स्टैंड पर छोड़ता है। इसके बाद छात्रा यहां से महिला बस में संस्थान जाती है। सोमवार को भी उसने बेटी को नियत स्थान पर छोड़ा था। उसके जाने के बाद बाइक पर आया युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवक उसे कोर्ट रोड पर ले भी गया लेकिन छात्रा बाइक से कूद गई, जिससे छात्रा को तो चोट आई ही युवक की बाइक का बैलेंस भी बिगड़ गया। इस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। छात्रा के पिता के अनुसार अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने आए राजीब कंबोज और दूसरे राहगीरों ने छात्रा की मदद की। इन मददगारों के मुताबिक लोगों ने युवक को वहां से गुजर रहे पुलिस कर्मी के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस चौकी में न तो वह पुलिस कर्मी पहुंचा न युवक।
आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था : राजीव कांबोज
छात्रा को घर पहुंचाने वाले राजीव कांबोज ने बताया जब छात्रा मोटरसाइकिल से गिरी तो आसपास के लोगों ने और उसने छात्रा को उठाया। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पीछे से मोटरसाइकिल पर एक पुलिसकर्मी भी पहुंचा। उसने मामले की जानकारी भी ली। तब लोगों ने उस युवक को चौकी में ले जाने के लिए पुलिसकर्मी से कहा। कंबोज ने बताया कि पुलिसकर्मी आरोपी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कोर्ट की तरफ ले गया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है अपहरण की कोशिश
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पहले भी लक्ष्मण कॉलोनी में अपने पिता के साथ टहल रही एक नाबालिग छात्रा को कार सवार युवकों ने अगवा करने की कोशिश की थी। तब लड़की के पिता ने हिम्मत दिखा कर उसे कार से खींच लिया था। शोर मचाने पर आस पास के लोग जब वहां पहुंचने लगे थे, तब आरोपी युवक कार सहित वहां से फरार हो गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ लिया था।
मामला दर्ज, आरोपी अभी फरार
सेक्टर-7 चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान खेडी मारकंडा निवासी गौरव के रूप में हुई है। अभी गौरव फरार है। जहां तक युवक को पुलिस को सौंपने का सवाल है तो इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।