फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   School bus collides with power transformer, major accident averted

Kurukshetra News: बिजली ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूल बस, बड़ा हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with power transformer, major accident averted
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। क्षेत्र में शनिवार को गांव बीबीपुर व खेड़ा के बीच उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक स्कूल बस सड़क से खेतों की ओर उतरकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। बस दोपहर के समय बच्चों को छोड़ने के लिए निकली हुई थी। चर्चा है कि इस दौरान बस में छह-सात बच्चे सवार थे जबकि स्कूल प्रबंधन ने बस खाली होने का दावा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डिवाइन पब्लिक स्कूल की बस गांव बीबीपुर, खेड़ा व आसपास के बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान बीबीपुर-खेड़ा रोड पर बस अचानक सड़क से नीचे खेतों में उतरकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। सौभाग्य रहा कि गेहूं कटाई सीजन के चलते उस समय बिजली नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो हादसे के समय बस में छह-सात बच्चे थे और जैसे ही हादसे की सूचना अभिभावकों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए वहीं स्कूल प्रबंधन ने हादसे के बाद हाइड्रा मशीन के जरिए बस को बाहर निकाला। उधर, उप-प्रधानाचार्य मुनीश मलिक का कहना है कि हादसे के दौरान बस खाली थी और बच्चों को छोड़कर स्कूल लौट रही थी। एक अन्य स्कूल बस को साइड देने के दौरान अचानक यह हादसा हो गया।
विज्ञापन




नेशनल हाईवे पर पलटी ट्रेवलर, दो यात्री घायल
शाहाबाद। शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर गांव रतनगढ़ के पास मिनी टैंपू ट्रेवलर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। चालक ने बताया कि चलती बस में एकदम स्टेयरिंग फंस गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया तो वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस वाहन में 12 यात्री सवार थे, जो चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए वाहन को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed