{"_id":"6a175388c6c62df1940d537c","slug":"scholarship-scheme-has-brought-a-ray-of-hope-in-the-lives-of-students-vikas-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155516-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति योजना ने छात्रों के जीवन में जगाई उम्मीद की किरण : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति योजना ने छात्रों के जीवन में जगाई उम्मीद की किरण : विकास
विज्ञापन
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल की प्रेरणा व मार्गदर्शन में संचालित नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार को लेकर बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योजना की पात्रता, उद्देश्य एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताते हुए डॉ.राज कुमार ने कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बन सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान करें और उन्हें इस योजना से जोड़ने में सहयोग करें, जिससे कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।
इस अवसर पर बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते।