फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Schedule of second phase examination of Super 100 released

Kurukshetra News: सुपर 100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Schedule of second phase examination of Super 100 released
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग द्वारा सुपर 100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच में धर्मनगरी में स्थित सुपर 100 कैंपस गांव बारना नजदीक में बुलाया गया है। जहां विद्यार्थियों को तीन दिन के लिए रहना होगा। विद्यार्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विकल्प संस्थान द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

पहले बैच में भिवानी तथा झज्जर के 199 विद्यार्थियों को बुलाया गया है, जिनकी परीक्षा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विकल्प संस्थान में ली जाएगी और दूसरे बैच में चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा तथा यमुनानगर के 456 विद्यार्थियों को बुलाया गया है, जिनका प्रशिक्षण एवं परीक्षा एक से तीन मई तक होगा। तीसरे बैच में फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, तथा नूंह मेवात के 457 विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी, जिनकी परीक्षा पांच से सात मई तक होगी और चौथे बैच में फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पलवल के 455 विद्यार्थियों को नौ मई से 11 मई के बीच बुलाया जाएगा है। वहीं अंतिम बैच में अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व पानीपत के 462 विद्यार्थियों को बुलाया गया है तथा इनका शेड्यूल 13 मई से 15 मई तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि धर्मनगरी के 45 विद्यार्थियों ने सुपर 100 लेवल एक की परीक्षा उत्तीर्ण की है और सभी विद्यार्थियों को विकल्प संस्थान में एक से 15 मई तक रहना होगा। यदि इन विद्यार्थियों का चयन होता है तो विद्यार्थियों को दो वर्ष के लिए सुपर 100 कैंपस में रहना होगा, जिसमें उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों को दो साल की दी जाएगी रेजिडेंशियल ट्रेनिंग
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि सुपर 100 योजना शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत सुपर 100 के लिए चयनित विद्यार्थियों को दो साल की रेजिडेंशियल ट्रेनिंग दी जाती है ताकि विद्यार्थियों को नीट, एनडीए, आईआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विकल्प संस्थान में सभी विद्यार्थियों को अच्छा माहौल प्रदान किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और जो विषय विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे उन्हीं में से परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed