फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scenes from Draupadi's disrobing to the Mahabharata war were shown.

Kurukshetra News: द्रोपदी चीर हरण से लेकर महाभारत युद्ध का दिखा दृश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Scenes from Draupadi's disrobing to the Mahabharata war were shown.
कुरुक्षेत्र। जय श्रीकृष्णा ना​टक का मंचन करते कलाकार। आयोजक
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य मंच पर द्रोपदी चीर हरण से लेकर 18 दिनों तक चले महाभारत युद्ध का दृश्य दिखाई दिया। इसे देख दर्शक भावविभोर हो गए, साथ ही उन्हें 5163 साल पहले हुए महाभारत युद्ध का भरपूर आभास हुआ।
विज्ञापन

गीता महोत्सव के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए गए मुख्य मंच पर बुधवार देर शाम को महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर और बिग बॉस विजेता व फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने जय श्री कृष्णा नाटक में दुर्याेधन और भीम की भूमिका निभाई। नाटक में फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर ने नाटक में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

श्री कृष्णा नाटक की शुरुआत कृष्ण रास से हुई और महाभारत के अलग-अलग प्रसंगों को इस नाटक में प्रदर्शित किया गया। दर्शक टीवी कलाकारों को लाइव देखने को शुरू से ही उत्सुक दिखे। नाटक में द्रौपदी चीरहरण से लेकर कौरवों व पांडवों के संवाद और महाभारत युद्ध के प्रत्येक क्षण को लाइव दिखाया गया। बातचीत में सिद्धांत इस्सर ने बताया कि उनके कई सीरियल टीवी पर चल रहे हैं और जल्द ही और सीरियल आने वाले हैं। नाटक का समापन भी कृष्ण रास के साथ हुआ। दोनों फिल्म अभिनेताओं ने कहा कि वे पहली बार इस महोत्सव में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र आए हैं और उन्हें कुरुक्षेत्र का नजारा विदेश जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज संस्थानम सभागार में होगा प्रथम प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन : गीता ज्ञान संस्थानम् की ओर से प्रथम प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन 27 नवंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। यह विशेष संगोष्ठी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में संपन्न होगी।

संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र एवं आसपास के जिलों से 500 से अधिक प्रबुद्ध महिलाएं सहभागी होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के लिए भगवद्गीता की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए, तनाव-मुक्त एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का मार्ग प्रशस्त करना है।

कुरुक्षेत्र। जय श्रीकृष्णा नाटक का मंचन करते कलाकार। आयोजक

कुरुक्षेत्र। जय श्रीकृष्णा नाटक का मंचन करते कलाकार। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed