फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Satya Prakash Gupta's panel filed nomination in the election of Shri Vaishya Agarwal Panchayat.

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनाव में सत्य प्रकाश गुप्ता के पैनल ने किया नामांकन

Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Satya Prakash Gupta's panel filed nomination in the election of Shri Vaishya Agarwal Panchayat.
कुरुक्षेत्र। एसपी गुप्ता नामांकन दाखिल करते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के त्रिवार्षिक चुनावों में रविवार को वर्तमान प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने अनुभवी व सुदृढ़ टीम के साथ अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए जितेंद्र गोयल पोला, महासचिव पद के लिए सेवानिवृत्त महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज रमेश गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन अग्रवाल बल्लू, सह सचिव पद के लिए अश्विनी जिंदल (लोहार माजरा) व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रवेश सिंगला, राज कुमार मित्तल, सतपाल मास्टर, राजीव गर्ग, जयपाल गोयल, अशोक गर्ग, अंशुल बंसल ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि यह पैनल न केवल अनुभवी और सुलझा हुआ है बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और सतत प्रगति के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरा है। पिछले तीन वर्षों में सत्य प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत ने अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया। समाज उत्थान के इन कार्यों की विस्तृत जानकारी वे लगातार सदस्यों के समक्ष रख रहे हैं जिससे समाज में विश्वास और समर्थन की नई ऊर्जा जागृत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एसपी गुप्ता नामांकन दाखिल करते हुए। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। एसपी गुप्ता नामांकन दाखिल करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed