फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   satta ka sangram program reached Kurukshetra Lok Sabha today for chai par charcha

Satta Ka Sangram: कुरुक्षेत्र में चाय पर चर्चा... विकास तो बहुत हुआ है; मतदाताओं ने रखी अपनी बात

Tue, 21 May 2024 01:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 May 2024 01:16 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह आम लोगों से चुनाव पर चर्चा की।

विज्ञापन
satta ka sangram program reached Kurukshetra Lok Sabha today for chai par charcha
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह ब्रह्म सरोवर स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में चर्चा की। इस प्राचीन मंदिर का इतिहास भी टीम ने पता किया।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में भाजपा से नवीन जिंदल, आईएनएलडी से अभय चौटाला और इंडिया गठबंधन से आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गुप्ता चुनावी मैदान में है। मंदिर में गुरुजी ने विकास के मुद्दे पर कहा कि विकास तो बहुत हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की चहुमुखी विकास हुआ है। सड़कों, रेलवे, परिवहन, शिक्षा सभी क्षेत्रों मे विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि यहां कोन प्रत्याशी है मायने नहीं रखता, वोट मोदी जी को जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को दुनिया मानती है। विश्व में उनका लोहा है। उन्होंने भगवान राम मंदिर के निर्माण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता नरेंद्र मोदी हैं।

चमन लाल ने कहा कि भारत में पहली बार ऐसा पीएम आया है जिन्होंने इतना विकास कराया है। विश्व में नाम हुआ है। कोरोना काल में  मदद की। खूब काम हुए हैं। हर क्षेत्र में विकास किया है। देशहित के काम हुए हैं। अपराध कम हुआ है। पहले रात को घर से नहीं निकल सकते थे, अब कोई डर नहीं है। राम राज जैसा माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed