फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Satta Ka Sangram: Amar Ujala Team asked Questions to leaders on people's issues in Kurukshetra

Satta Ka Sangram: कुरुक्षेत्र में लोगों के मुद्दों पर नेताओं से पूछे सवाल, नेताओं ने बताया पार्टियों का विजन

Tue, 21 May 2024 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 07:21 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज कुरुक्षेत्र पहुंचा। यहां सुबह आम लोगों से तो दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर बात की। शाम को जनप्रतिनिधियों से जनता के सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Amar Ujala Team asked Questions to leaders on people's issues in Kurukshetra
सता का संग्राम: कुरुक्षेत्र में चुनावी चर्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में युवाओं से बातचीत की गई और लोकसभा चुनाव में उनके क्या मुद्दे रहेंगे, इस पर बात की गई। इसके बाद नेताओं से भी बातचीत की गई। भाजपा नेता मंदीप सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने अनेकों विकास कार्य किए हैं। 370 को हटाया गया है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। नई सड़कें बनी हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी सरकार ने अनेक काम किए है। किसान सम्मान निधी किसानों को दी जा रही है। ऐसे ही गैस सिलिंडर भी उपलब्ध भी कराए जा रहे हैं। वहीं किसान आंदोलन के सवाल पर कहा कि पीएम माेदी ने जनभावना को देखते हुए कानून वापस लिए। कृषि बजट दस साल में बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नवीन जिंदल को कांग्रेस से भाजपा में आते ही टिकट देने पर कहा कि नवीन जिंदल राजनीति में समाज सेवा के लिए आए हैं। उन्होंने अनेक समाज सेवा के काम किए हैं। इसके अलावा वो पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। 

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि इस सरकार में काम नहीं हुए हैं। वहीं नवीन जिंदल को भाजपा में शामिल होते ही टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नवीन जिंदल को कोयला चोर करते थे, फिर पार्टी में टिकट भी दे दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पहले से किए गए काम गिनवाए। उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता ने बाढ़ आने पर, कोरोना काल में लोगों की मदद की और नवीन जिंदल नदारद रहे। 


कांग्रेस नेता मेहर सिंह ने कहा कि भाजपा के पास ईडी सीबीआई जैसी एजेंसिया है, जिनके डर से नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि जेल का डर दिखाया जाता है। 

इनेलो से प्रेमचंद ने कहा कि धारा 370 नहीं हटी है। उन्होंने चैलेंज किया कि ये हट नहीं सकती, जिस दिन ये हटेगी कश्मीर देश का हिस्सा नहीं होगा। 370 का मतलब कश्मीर का भारत में विलय है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों ने इस सरकार में बहुत झेला है। उन्होंने इंडिया और एनडीए को घेरा। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों को कुरुक्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बड़े नेता शरद पंवार ने गठबंधन परिवार के लिए नहीं इनेलो के लिए वोट मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed