फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch engaged in making strategy for stop at CM residence

Kurukshetra News: सीएम आवास पर पड़ाव के लिए रणनीति बनाने में जुटे सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch engaged in making strategy for stop at CM residence
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरंपचों ने आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों ने पूर्व सरपंचों के साथ-साथ पंचों व गांव के आमजन से भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिसके तहत सरपंच अपने-अपने गांव के लोगों के संपर्क साधते नजर आए। सरपंचों ने एक मार्च को सीएम आवास को घेरने की नीति के अनुसार गांवों में जाकर अपने आंदोलन को तेज कर दिया है, जिसके लिए सरपंच अब घर-घर जाकर सरपंचों और पंचों के अलावा आम लोगों को भी ई-टेंडरिंग के बारे में बता रहे हैं। साथ ही सरपंचों ने गांव में भाजपा और जजपा के किसी भी नेता को गांव में न घुसने की भी चेतावनी दी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों का धरना लगभग एक माह से भी ज्यादा समय से जारी है। पहले सरपंच पहले बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देकर रोष जताते रहे तो वहीं कुछ समय बाद विधायक के आवास पर ई-टेंडरिंग का विरोध कर रोष जताते हुए नारेबाजी की। कुछ दिन भूख हड़ताल पर भी रहे, मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। यहां तक कि सरकार द्वारा सरपंचों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का विरोध करते हुए बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन



मांगे न मानने तक चलेगा आंदोलन : खैरा
सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेंद्र खैरा का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इसलिए अब एक मार्च को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारी जोरों पर की जा रही हैं। साथ ही गांव में किसी भी भाजपा-जजपा नेता को नहीं घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed