{"_id":"57c722994f1c1b657c2cafcf","slug":"sarpanch-and-panch-key-link-to-open-defecation-free-district-saini-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच और पंच खुले में शौचमुक्त जिला बनाने की अहम कड़ी: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच और पंच खुले में शौचमुक्त जिला बनाने की अहम कड़ी: सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
उपस्थित लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जिले को खुले से शौचमुक्त बनाने में सरपंच, पंच, ब्लाक समिति और जिला परिषद के सदस्य अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए सभी पंचायत समिति के सदस्यों को सांझे प्रयास करने की जरूरत हैं। जब सब मिलकर काम करेंगे तो निश्चित ही 1 नवंबर तक जिले को खुुले से शौचमुक्त बनाया जा सकेगा। सांसद राजकुमार सैनी बुधवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीआरडीए की तरफ से आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला में थानेसर, बाबैन, लाडवा ब्लाकों के सरपंचों, ब्लाक समिति व जिला परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक राज्य, प्रत्येक जिले, प्रत्येक शहर और प्रत्येक गांव को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को भी स्वच्छ जिला बनाना हैं। इस मुहिम के चलते 1 नवंबर तक जिले को सबसे पहले खुले से शौचमुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करना हैं। इस अभियान में पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस कार्यशाला में फीडबैक फांउडेशन के अधिकारी डॉ. अजय सिन्हा, जिला परियोजना अधिकारी भूषण पाल, नीरज आदि ने भी अपने विचार रखे।