फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sarpanch and numberdars were made aware about not burning crop residue.

Kurukshetra News: सरपंच व नंबरदारों को फसल अवशेष न जलाने के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and numberdars were made aware about not burning crop residue.
शाहाबाद : बैठक में उपस्थित अधिकारी एंव कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस शाहाबाद में फसल अवशेष प्रबंधन खरीफ 2025 के तहत बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक गन्ना विकास अधिकारी, डॉ. बलजिंदर सिंह ने की। उन्होंने सभी सरपंचों, नंबरदारों और चौकीदारों से कहा कि किसान धान की फसल अवशेष (पराली) में आग न लगाएं। यदि कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने का प्रावधान दो एकड़ तक 5,000 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक पर 30,000 रुपये तक है। इसके अलावा दोषी किसान पर मामला दर्ज होगा, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उसका पंजीकरण दो साल तक रोक दिया जाएगा और भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पराली जलाने से भूमि के अंदर मौजूद लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे उपजाऊ शक्ति धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है और खेत बंजर हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को चॉपर, मल्चर और सुपर सीडर के जरिये फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर इन-सीटू प्रबंधन करने की सलाह दी। सब्जी वाली फसलों के लिए किसान स्ट्रॉ बेलर से पराली की गांठ बनवाकर एक्स-सीटू प्रबंधन अपना सकते हैं। डॉ. ओमप्रकाश ने यह भी बताया कि इन विधियों का उपयोग करने वाले किसानों को 1,200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में शाहाबाद खंड के सभी सरपंच, नंबरदार और चौकीदार मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम सचिव रविंद्र कुमार, पटवारी अरुण कुमार, जतिन चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed