{"_id":"64444883a0c454c65905103a","slug":"sarojini-house-team-won-the-competitions-kurukshetra-news-c-18-1-98847-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रतियोगिताओं में सरोजिनी हाउस टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रतियोगिताओं में सरोजिनी हाउस टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाते शिक्षक व छात्र।
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी ली।
कक्षा प्री-नर्सरी से पहली तक के छात्रों ने हरी पोशाक पहनकर पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। कक्षा दूसरी के छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा तीसरी एवं चौथी के छात्रों के लिए टियररिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा पांचवीं के लिए पौधरोपण और कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए पृथ्वी दिवस इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की गई। पहले राउंड में पृथ्वी पर आधारित प्रश्न पूछे गए, दूसरे राउंड में प्रदूषण, तीसरे राउंड में ग्लोबल वार्मिंग, चौथे राउंड में ऊर्जा संसाधन और पांचवें राउंड में विविधता और संरक्षण पर आधारित प्रश्न पूछे गए। सभी छात्रों ने प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया और सरोजिनी हाउस टीम विजेता रही। इसके पश्चात प्रतिभागी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह ने सभी को पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। उपाध्यक्ष रेखा देवी ने सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व बताते हुए धरती बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया।