{"_id":"61c0e65fd01be33d0e2954cf","slug":"saraswati-ji-s-mahajalabhishek-will-be-done-with-the-water-of-421-holy-rivers-kurukshetra-news-knl93346883","type":"story","status":"publish","title_hn":"421 पवित्र नदियों के जल से होगा सरस्वती जी का महाजलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
421 पवित्र नदियों के जल से होगा सरस्वती जी का महाजलाभिषेक
विज्ञापन
पहली बार पांच राज्यों में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के रंग देखने को मिलेंगे। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सरस्वती नदी के किनारे बसे गांवों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। देशभर की 421 पवित्र नदियों से सरस्वती जी का महाजलाभिषेक होगा। 3 से 5 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर सरस एवं क्राफ्ट मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देशभर से आए शिल्पकार अपनी शिल्पकला का जादू बिखेरेेंगे।
चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में मनाया जाएगा। इन सभी राज्यों में महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए लगातार बैठक की जा रही है। इस महोत्सव के साथ लोगों को भी जोड़ने की तैयारी हो रही है। इसके लिए 226 गांवों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इन गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इन गांव में सरस्वती के उदगम से लेकर उसके जल के महत्व को दर्शाती प्रदर्शनी व अन्य जानकारी भी दी जाएगी। यह 226 ऐसे गांव जो सरस्वती नदी के किनारे बसे हुए हैं।
बता दें 12 फरवरी 2016 को सीएम मनोहर लाल ने सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की तरफ से आयोजित सरस्वती महोत्सव समापन समारोह पर सरस्वती महोत्सव को 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की थी। ऐसा पहली बार होगा कि सरस्वती महोत्सव हरियाणा के अलावा उसके अन्य राज्यों में भी मनाया जाएगा। इन सभी राज्य से सरस्वती नदी गुजरती थी। हरियाणा में आदिबद्री से लेकर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री से जहां सरस्वती यात्राएं आरंभ होगी वहीं सरस्वती तीर्थ पिहोवा में सरस एवं क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभाग की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
बाक्स
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की जगह पंजाब यूनिवर्सिटी मेें होगा सेमिनार
-------------------------------------------------------------------------------------
4 फरवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी में सरस्वती विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार आयोजित होगा। इस सेमिनार में देश-विदेश के सरस्वती नदी पर शोधकर्ता व विद्वान अपने विचार रखेंगे। पहली बार ये सेमिनार पंजाब यूनिवर्सिटी में होगा। इससे पहले यह सेमिनार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाता था।
बाक्स
भव्य तरीके से मनाया जाएगा महोत्सव: धुम्मन, फोटो 36
-----------------------------------------------------------------------------
सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि पहली बार पांच राज्यों में महोत्सव मनाया जाएगा। सरस्वती नदी इन राज्यों से भी होकर गुजरती थी। महोत्सव के स्तर व स्वरूप को बड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा हर उस गांव में महोत्सव मनाया जाएगा, जो सरस्वती नदी के किनारे बसे हुए हैं। महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जा रही है।