फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saraswati Dwar will give the message of nationalism along with spirituality, Kurukshetra

सरस्वती द्वार अध्यात्म के साथ देगा राष्ट्रीयता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Dwar will give the message of nationalism along with spirituality, Kurukshetra
पिहोवा का सरस्वती द्वार। (फाइल फोटो) - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब पिहोवा का सरस्वती द्वार अध्यात्म के साथ राष्ट्रीयता का संदेश भी देगा। जल्द ही सरस्वती द्वार को फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। इन फसाड लाइटिंग को जयपुर के हवामहल और कुरुक्षेत्र के प्रवेश गीत द्वार की तर्ज पर लगाया जाएगा।
इन लाइट्स की खास बात यह है कि इन लाइट्स में प्रोग्रामिंग की जाएगी। प्रोग्रामिंग करके इन लाइट्स से कोई भी भव्य आकृति बनाई जा सकेगी। इन लाइट्स को लगाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से 50 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। पिहोवा के मुख्य चौक पर सरस्वती द्वार का निर्माण कांग्रेस के शासन काल में कराया गया है। उस समय पर इस द्वार के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर आए दिन सैकड़ों श्रद्धालु अपने पितरों की सद्गति के लिए पिंडदान, गति कर्म और तर्पण करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

इस द्वार को सरस्वती तीर्थ के प्रवेश द्वार के रूप में चिह्नित करने के लिए बनाया गया था। अब इस प्रवेश द्वार पर फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। इन लाइट्स में प्रोग्रामिंग की जाएगी, जिससे द्वार पर तिरंगा झंडा और भारत के नक्शा नजर आएगा। इसमें कई तरह की प्रोग्रामिंग की जाएगी, जिसमें द्वार पर सरस्वती तीर्थ सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों के नक्शे भी दर्शाया जा सकेगा। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि सरस्वती द्वार पर फसाड लाइटिंग के लिए 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन लाइट्स में बिजली की खपत भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed