{"_id":"62d71180155bf13b7101ca2b","slug":"sant-jagriti-yatra-reached-dharmanagari-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1151873191","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी पहुंची संत जागृति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी पहुंची संत जागृति यात्रा
विज्ञापन
महंत जगन्नाथ पुरी के साथ बालयोगी ज्ञान नाथ व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरिद्वार के सर्वानंद घाट से जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का संदेश लेकर शुरू हुई संत जागृति यात्रा मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंची। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथपुरी और संतों ने यात्रा का स्वागत किया।
महंत जगन्नाथपुरी ने बताया कि प्रथम चरण में यह यात्रा संपूर्ण हिंदी भाषी क्षेत्र में जाएगी और सभी मठ मंदिरों और आश्रमों तक संत जागृति संदेश देखी। दूसरे चरण में यात्रा दक्षिण भारत जाएगी, जिसमें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी भी भाग लेंगे। यात्रा अपने अंतिम चरण में हरिद्वार के संतों के दर्शन करेगी और उन्हें पूरे देश के संतों से हुए विचार विमर्श के बारे में जानकारी देगी।
बालयोगी ज्ञान नाथ महाराज के नेतृत्व में भ्रमण करके महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का पत्र देश के सभी संतों तक लेकर जाएंगे और उनसे सनातन धर्म और सनातन धर्म के मानने वालों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करेंगे। योगी ज्ञान नाथ महाराज के नेतृत्व में संत जागृति यात्रा प्रथम चरण में समस्त हिंदी भाषी क्षेत्र में जाएगी।
विज्ञापन
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि आज सनातन धर्म पर अभूतपूर्व संकट है। संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए पहल करनी ही पड़ेगी। यह यात्रा संतों से यही निवेदन करने के लिए निकाली जा रही है। यह छोटी सी साधारण यात्रा सनातन धर्म और विश्व इतिहास पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ेगी।
उन्होेंने कहा जो संदेश यह यात्रा लेकर जा रही है, उसके महत्व को नहीं समझा गया तो सनातन धर्म को बचाना असंभव हो जाएगा। इस संदेश के माध्यम से नरसिंहानंद गिरी महाराज ने हरियाणा के सभी संतों से इस यात्रा को आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया। इस मौके पर यतेंद्रानंद महाराज, शिव कुमार, हरदयाल, कुलदीप बावा व रविंद्र सैनी इत्यादि मौजूद रहे।