फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sannihit Sarovar will be rejuvenated, KDB has prepared a blueprint

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर का होगा कायाकल्प, केडीबी ने तैयार किया खाका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sannihit Sarovar will be rejuvenated, KDB has prepared a blueprint
कुरुक्षेत्र। स​न्निहित सरोवर पर टूटे पत्थर। संवाद
कुरुक्षेत्र। गहरी आस्था के प्रतीक सन्निहित सरोवर का कायाकल्प होने वाला है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसके लिए खाका तैयार कर कुछ कार्य शुरू कर दिए हैं। करीब 20 लाख रुपये खर्च कर सरोवर की बदहाली दूर की जाएगी। खस्ताहाल पत्थरों को बदला जाएगा और गेट व ग्रिल भी नए लगाए जाएंगे। घाट का फर्श भी ओवरहाल किया जाना है। हाल ही में ब्रह्मसरोवर के खास डिजाइन से दो गेट लगवाए गए हैं। सरोवर की महत्ता बताने वाले बोर्ड का निर्माण भी कराया गया है। सरोवर के एक भाग की सफाई का कार्य भी चल रहा है। पिछले कई वर्षों से सन्निहित सरोवर के हालात सुधारने की मांग की जा रही थी। यहां फर्श के पत्थर टूटे थे और कई जगह घास व झाड़ियां उग गई थीं। पेड़ों के आसपास के चबूतरे भी गायब हो चुके थे। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यह देखकर ठेस पहुंचती थी। अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इन हालात को दुरुस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



सरोवर की गहरी मान्यता

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अनुसार, सन्निहित सरोवर में विशेष प्रार्थना और स्नान से मोक्ष मिलता है। सूर्य ग्रहण के दौरान इसके जल में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इससे हजारों अश्वमेध यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत पुराण के अनुसार, एक पूर्ण सूर्य ग्रहण पर भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र आए थे। वे द्वारका और मथुरा क्षेत्र से अपने सगे संबंधियों के साथ यहां आए थे।
विज्ञापन




जल्द पूरे होंगे सभी कार्य

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि सभी टूटे पत्थर, ग्रिल और पोल बदले जाएंगे। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी सुविधाएं बेहतर हों।

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर टूटे पत्थर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर टूटे पत्थर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर टूटे पत्थर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर टूटे पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed