फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers burned copies of government orders and were stopped by police during their march to the Chief Minister's residence.

Kurukshetra News: सफाई कर्मियों ने फूंकीं सरकार के आदेश की प्रतियां, मुख्यमंत्री आवास पर कूच के दौरान पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned copies of government orders and were stopped by police during their march to the Chief Minister's residence.
कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 
कुरुक्षेत्र। पिछले 31 दिन से हड़ताल पर चल रहे नगर निकाय के सफाई कर्मियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। न केवल सेक्टर दो ताऊ देवीलाल पार्क से रोष मार्च निकाला बल्कि स्व ओपी जिंदल चौक पर सरकार के आदेश की प्रतियां भी फूंकी। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर रोष जताने के लिए कूच किया था, जिन्हें पुलिस ने जिंदल चौक पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यहीं पर करीब एक घंटे तक जमकर रोष जाहिर किया तो सरकार के आदेश की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे। डीएसपी मुख्यालय गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा तो किसी भी हालात से निपटने के लिए बैरिकेडिंग व वाटर कैनन सहित अन्य आवश्यक प्रबंध भी किए थे। हालांकि कर्मचारियों व पुलिस ने बीच टकराव नहीं हुआ लेकिन पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क रहा। प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी लौटे तो पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक केडीबी रोड जिंदल चौक पर पुलिस ने पूरी तरह से बंद रखा गया। वाहनों को भी डायवर्ट किया। इससे पहले कर्मचारी एसकेएस प्रदेश उप महासचिव संदीप सांगवान, ओमप्रकाश, रोशन लाल, सुनील लोहाट आदि के नेतृत्व में ताऊ देवीलाल पार्क में जुटे, जहां करीब दो घंटे तक कर्मचारियों में जोश भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पार्क में होगा आर-पार का एलान : सांगवान
एसकेएस नेता संदीप सांगवान ने इस दौरान कहा कि सेक्टर दो के ताऊ देवीलाल पार्क में 13 सितंबर को जन महापंचायत की जाएगी, जिसमें प्रदेश के हर वर्ग व हर विभाग के हजारों कर्मचारी जुटेंगे। इस दौरान सरकार से आर-पार का एलान किया जाएगा। छह सितंबर को सरकार के मंत्रियों के आवास पर कर्मचारी कचरे के साथ रोष जताएंगे। कर्मचारी नेता ओमप्रकाश ने कहा कि आंदोलन में जीत कर्मचारियों की ही होगी। सरकार के हथकंडों से डरने की जरूरत नहीं है।

ईओ बोले, 200 से ज्यादा कर्मचारी डयूटी पर लौटे
नगर परिषद थानेसर ईओ राजेश कुमार का कहना है कि सरकार के आदेश के चलते शनिवार को 200 से ज्यादा कर्मचारी डयूटी पर लौट आए और पूरे दिन सफाई कार्य किया जाता रहा। सेक्टरों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में 25 टिप्पर भी घर-घर से कचरा उठान के लिए लगाए गए। पिपली-थर्ड गेट रोड व अन्य जगहों से कचरे के ढेर भी हटाए। जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए हैं उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ड्यूटी गए कर्मचारी हड़ताल में लौटे : सुनील
नगर पालिका कर्मचारी संघ थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहाट ने दावा किया कि कुछ कर्मचारी ही थे जो ड्यूटी पर सुबह गए थे लेकिन बाद में वे भी वापस हड़ताल में शामिल हो गए। कर्मचारी अब सरकार व प्रशासन के इस तरह से दबाव में आने वाले नहीं है।


कचरे के ढेरों की भरमार, दुर्गंध से जीना मुहाल
जिला के शहरी एरिया में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कचरे के ढेरों की भरमार है। प्रशासन के प्रयास का कोई खास असर नहीं पड़ रहा। बारिश के दिनों के चलते कचरे के ढेरों से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल होने लगा है।

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने इस तरह से किए थे प्रबंध। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed