फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers agitated for giving duty to collect user charge, burnt effigy of DMC

डीएमसी द्वारा यूजर चार्ज वसूलने की ड्यूटी देने पर भड़के सफाई कर्मी, डीएमसी का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers agitated for giving duty to collect user charge, burnt effigy of DMC
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के साथ यूजर चार्ज वसूलने की डीएमसी द्वारा ड्यूटी लगाने को लेकर सभी सफाई कर्मी एकजुट हो गए। सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में नप के प्रवेश द्वारा पर काले झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने मामले को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया और वहीं डीएमसी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए डीएमसी भारत भूषण गोगिया का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान सुभाष गुंसर के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मी कामकाज छोड़ नगर परिषद कार्यालय के सामने एकजुट हो गए। गुंसर ने आरोप लगाया 17 अगस्त को डीएमसी गोगिया ने सफाई दरोगाओं की बैठक करके उन्हें डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के साथ ही यूजर चार्ज वसूलने के लिए रसीद बुक थमा दी। अब सफाई दरोगा अपने इलाके में सफाई का कामकाज करने के साथ रसीदें काटने का दोहरा काम कैसे करेंगे। आरोप लगाया अधिकारी सफाई कर्मचारियों का शोषण करना चाह रहे हैं जो किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने डीएमसी का पुतला फूंकने के बाद हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। इसी बीच मौके पर ईओ बलबीर रोहिला पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने नप की ओर से यूजर चार्ज वसूलने के लिए दी गई सभी रसीद बुक ईओ को थमा दी और यह काम न करने पर अड़ गए। इसके अलावा कर्मचारियों ने कहा आधे से अधिक महीना बीत चुका है और से पक्के कर्मचारियों को सैलरी दी गई है। सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि सफाई कर्मियों को सफाई दरोगा के पद पर पदोन्नत किया जाए। सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों का ईपीएफ-जीपीएफ समय पर कर्मचारियों के खाते में डाला जाए। वहीं, ईओ द्वारा यूजर चार्ज एकत्रित न करने आश्वासन के बाद कर्मी ने प्रदर्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed