फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sangat's ultimatum against illegal encroachments and filth, Mahapanchayat on 5th

Kurukshetra News: अवैध कब्जों और गंदगी के खिलाफ संगत का अल्टीमेटम, पांच को महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sangat's ultimatum against illegal encroachments and filth, Mahapanchayat on 5th
शाहाबाद। जिला उपायुक्त के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपते शिकायतकर्ता। स्वयं
शाहाबाद। शहर में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब, कुटिया गुरुदेव निवास, मुख्य स्वर्ग आश्रम के बाहर और डेहा कॉलोनी मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, हड्डा रोड़ी, मृत पशुओं के अवशेषों और फैली गंदगी को लेकर संगत में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को समस्त सिख संगत एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपकर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्षद राजेश उप्पल, जगतार सिंह और सिख नेता मंजीत सिंह ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि बराड़ा रोड स्थित स्टेट हाईवे किनारे तथा डेहा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण सरकारी भूमि और सड़क किनारों पर हड्डा रोड़ी, कबाड़, मृत पशुओं के अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री जमा की जा रही है। इससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और अस्वास्थ्यकर वातावरण बना हुआ है, जिससे प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब, कुटिया गुरुदेव निवास एवं मुख्य स्वर्ग आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। संगत ने मांग की कि गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब एवं मुख्य स्वर्ग आश्रम के आसपास के सभी अवैध कब्जे और अतिक्रमण बिना किसी भेदभाव के तत्काल हटाए जाएं।
विज्ञापन


एसडीएम के साथ बैठक के बाद बढ़ा रोष, पांच जून को महापंचायत
डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी ने शिकायतकर्ताओं के साथ बैठक की। नगरपालिका प्रधान गुलशन कवात्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरिंदर जैन, पार्षदों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसडीएम ने बैठक में कहा कि संबंधित कार्रवाई मुख्य रूप से नगरपालिका प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आती है। यदि नगरपालिका आवश्यक कार्रवाई नहीं करती तो जिला प्रशासन और वह हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े कई कानूनी पहलुओं की जांच आवश्यक है, जिसके कारण कार्रवाई में एक से दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम के इस बयान के बाद शिकायतकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। संगत एवं क्षेत्रवासियों ने पांच जून को प्रात: 10 बजे ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में विशाल महापंचायत बुलाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच जून से पहले प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगत एवं क्षेत्रवासी अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed