फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   samanta rally, politics, mp rajkumar saini, election 1919, kurukshetra

सांसद सैनी ने रैली के बहाने फूंका 2019 के चुनाव का बिगुल

Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
samanta rally, politics, mp rajkumar saini, election 1919, kurukshetra
सांसद राजकुमार सैनी की समानता रैली - फोटो : अमर उजाला

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले सोमवार को आयोजित सांसद राजकुमार सैनी की समानता रैली पूरी तरह से 2019 के चुनावों को फोकस रही। सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने मंच से चुनाव का बिगुल इसी रैली में फूंक दिया। वक्ताओं ने तो राजकुमार सैनी को अगला सीएम भी प्रोजेक्ट कर दिया है। रैली से बीजेपी ने कन्नी जरूर काट ली थी, लेकिन मंच पर केंद्रीय राज्य राज्यमंत्री सहित बीजेपी के कई स्थानीय नेता नजर आए। करीब चार घंटे देरी से शुरू हुई सभा में लगभग हर वक्त ने सांसद सैनी के शान में कसीदे पढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे थीम पार्क में कार्यक्रम शुरू होना था। प्रदेश के अलावा आसपास के सूबों से भी 35 बिरादरी के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए। हालांकि पांच लाख लोगों के आने के दावे के इतर लगभग 15 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्क पूरी तरह से भर गया था, करीब 12 हजार कुर्सियां लोगों के लिए लगाई गई थी। जो दोपहर दो बजे तक पूरी भर गई थीं। इसके बाद वक्ताओं ने बोलना शुरू किया और हर वक्ता 2019 के चुनाव को फोकस करते हुए ही बोला।
विज्ञापन

लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सहसंयोजक और प्रदेश प्रवक्ता हनुमान ने तो यहां तक कह दिया कि हरियाणा में अब कोई राज करेगा तो वह राजकुमार सैनी ही करेगा। उन्होंने कहा कि पहले मोदी मोदी का शोर हुआ तो मोदी पीएम बन गए। फिर केजरीवाल-केजरीवाल हुआ तो वह दिल्ली के सीएम बन गए। अब सैनी-सैनी की धूम है, और 2019 में राजकुमार सैनी प्रदेश के सीएम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच की महिला सेल प्रभारी बबीता पांचाल ने भी महिलाओं से अपील कर दी कि महिला कार्यकर्ता, 2019 में प्रदेश की हर महिलाओं को अपने वोटों का सही उपयोग करने के लिए हर कोशिश करेंगी। एक वक्ता दरबारी लाल ने जाट समुदाय पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने उनके 5-5 सीएम झेले हैं, एक नॉन जाट सीएम बना तो उसे भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जादूई शंख की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बोलने वाला शंख सिर्फ राजकुमार सैनी हैं। बाकी सारे शंख ने बोलने वाले हैं। इन्होंने पिछड़ी जाति को कुछ नहीं दिया। दरबारी लाल ने सांसद पर स्याही फेंके जाने वाले मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अब सैनी की तरफ अंगुली भी उठी तो वह साबुत नहीं रहेगी । इसी तरह हर वक्ता ने 2019 के चुनाव में सांसद सैनी के नेतृत्व की बात कही। सांसद सैनी ने अपने भाषण में कहा कि यदि देश से गरीबी हटानी है तो व्यवस्थाओं को समान रूप से चलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed