{"_id":"62a26007f196c43c2d4bfc4e","slug":"samagam-begins-on-the-festival-of-lights-of-shri-guru-hargobind-sahib-ji-maharaj-kurukshetra-news-knl1110278163","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर समागम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर समागम शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धाभाव व उत्साह के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी में वीरवार को शुरू हुआ। समागम की शुरुआत गुरु चरणों में अरदास के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ की पहली लड़ी से हुई। इससे पहले भारी तादाद में गुरुद्वारे पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ के समक्ष शीश नवा कर अरदास की और अखंड पाठ साहिब शुरू होने पर एकाग्र होकर पाठ श्रवण कर आनंद लिया। इस दौरान हेड ग्रंथी गुरदास सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की। मंच का संचालन भाई गुरपाल सिंह ने किया।
संगत से रूबरू होते हुए धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर तजिंदर सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद दोबारा से गुरु साहिब के प्रकाश उत्सव पर समागम करवाना अत्यंत खुशी का मौका है। उन्होंने संगत को इसके लिए बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे सभी अपने बच्चों को गुरबाणी से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहे। समागम के दौरान एसजीपीसी सब ऑफिस उपसचिव सिमरजीत सिंह ने प्रबंध का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की नसीहत भी दी। उधर कार्यक्रम आरंभ होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा ठंडे पानी और जल जीरा की छबील भी लगाई, ताकि समागम में पहुंचने वाली गुरु प्यारी संगत को भीष्ण गर्मी से राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि यह समागम 15 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत श्री अखंड पाठ की तीन लड़ियां होंगी और 14 जून को महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में संगत शामिल होगी। इसके अलावा 15 जून को धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी व ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे। इस दौरान बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के मेंबर तजिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रविंदर कौर, एसजीपीसी सब ऑफिस उपसचिव सिमरजीत सिंह कंग, शिअद जिला प्रधान जरनैल सिंह, शहरी प्रधान तजिंदर सिंह, सिख मिशन हरियाणा प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह, सब ऑफिस इंटर्नल एडिटर बेअंत सिंह, लीगल सहायक राजपाल सिंह, मैनेजर अमरिंदर सिंह, जज सिंह व सुखविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।