फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Salute to the heroes of Kargil, school campus resonates with patriotism

Kurukshetra News: कारगिल के वीरों को नमन, देशभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Salute to the heroes of Kargil, school campus resonates with patriotism
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर, सेक्टर-3 में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और भाषण से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विवेकानंद सदन ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। उन्होंने वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया। प्रधानाचार्य सोमनाथ ने कहा कि कारगिल के वीरों ने देश की रक्षा कर राष्ट्र को सर्वोपरि साबित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। शिक्षा को देशसेवा का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed