फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saloni and Mehak won the title of Miss Farewell

Kurukshetra News: सलोनी और महक को मिस फेयरवेल का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Saloni and Mehak won the title of Miss Farewell
शाहाबाद। विदाई समारोह मिस फेयरवेल, मिस पर्सनालिटी और रनर अप के खिताब के साथ छात्राएं। विज्ञप्ति
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में बीएससी एवं बीसीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएससी की रिया शर्मा, बीएससी फैशन डिजाइनिंग की सलोनी एवं बीसीए की महक को मिस फेयरवेल, बीएससी की जैस्मिन को मिस पर्सनालिटी एवं बीसीए की वर्षा को रनर अप के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने छात्राओं को आत्मनिर्भर व सफल जीवन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए द्वितीय वर्ष की छात्राओं व विदाई समारोह की संयोजिका एसो. प्रो. संजुल गुप्ता और सभी विज्ञान एवं कंप्यूटर विभाग के शैक्षिणक को भी बधाई व साधुवाद दिया। विदाई समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गीत आदि शामिल थे। छात्राओं ने कॉलेज में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा करते हुए भावुकता के साथ अपने शिक्षकों व सहपाठियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ.स्वरित शर्मा और पूजा ने कुशलतापूर्वक निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed