{"_id":"64f24897cd8cb5126209a057","slug":"sakshi-in-speech-sachin-tops-in-poetry-recitation-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-4191-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भाषण में साक्षी, काव्य पाठन में सचिन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भाषण में साक्षी, काव्य पाठन में सचिन अव्वल
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में युवा व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने किया । उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
युवा व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो ललिता ने कहा कि प्रतिभा का अर्थ है कि कुछ नया करने की अद्वितीय क्षमता और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की इसी योग्यता को विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं व विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । शुक्रवार को हुए सांस्कृतिक उत्सव में पेंटिंग , भाषण प्रतियोगिता , काव्य पाठन , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व रंगोली में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों के उत्साह ने इस सांस्कृतिक उत्सव में समां बांध दिया। काव्य पाठन में सचिन प्रथम , साक्षी द्वितीय व हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम ,सचिन द्वितीय व हरमन तृतीय स्थान तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी देवी प्रथम, पुनीत कुमार द्वितीय व सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में क्रमशः रिंकी , स्मृति व प्रिंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने कहा कि हर एक विद्यार्थी प्रतिभावान होता है । ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करता है । इस कार्यक्रम में गैर शिक्षक कर्मचारियों का सहयोग भी सराहनीय रहा। इस अवसर पर सविता कुमारी , महक सिंगला, किरण गर्ग, परमजीत कौर, ट्विंकल, ममतेश, ललिता, कुलदीप कुमार, रजत कुमार, रवि, अनिल आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।