फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saints will have to come forward to protect Sanatan Dharma: Mahant Rajendra Puri

सनातन धर्म की रक्षा के लिए संतों को आगे आना होगा : महंत राजेंद्र पुरी

Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Saints will have to come forward to protect Sanatan Dharma: Mahant Rajendra Puri
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज से मुलाकात कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सुरक्षा पर गहन चर्चा की। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारत और सनातन धर्म पर बढ़ते खतरे अब छिपे नहीं हैं। सांस्कृतिक जड़ों, वैदिक परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को बचाने का समय आ गया है। अब केवल चर्चा का नहीं, ठोस कदम उठाने का समय है। संत-महापुरुषों को समाज को जागरूक करने के साथ-साथ स्वयं आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आज का पढ़ा-लिखा सनातनी परिवार, नौकरी और सुख-सुविधाओं में इतना व्यस्त है कि धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए सोचने का समय ही नहीं बचता। समाज को जगाना होगा और इसके लिए मजबूत प्रयास करने होंगे।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि चल रहा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जागरूकता का सबसे उचित अवसर है। श्रीमद्भागवत गीता सनातन धर्म का सबसे प्रचंड प्रकाश-स्तंभ है। योगेश्वर श्रीकृष्ण के स्वरूप को सही रूप में समझकर गीता के मार्ग, यज्ञ, दान और तप के मार्ग पर लौटना होगा। विश्व शांति और मानवता की रक्षा का एकमात्र रास्ता श्रीमद्भागवत गीता ही है। दोनों संतों ने सनातन समाज से एकजुट होकर धर्म और राष्ट्र रक्षा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed