{"_id":"6756052534c01233f405c004","slug":"saints-from-all-over-the-country-will-meditate-on-gita-in-the-saint-conference-today-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128098-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संत सम्मेलन में आज देशभर के संत करेंगे गीता ग्रंथ पर चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संत सम्मेलन में आज देशभर के संत करेंगे गीता ग्रंथ पर चिंतन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सोमवार को संत सम्मेलन होगा, जिसमें देश के जाने-माने संत पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चिंतन करेंगे। इस चिंतन के बाद देश के जन-जन तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले इस संत सम्मेलन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, योग गुरु स्वामी रामदेव सहित अन्य जाने-माने संत भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि संत सम्मेलन में मुख्यत: गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, जूनागढ़ पीठाधीश्वर, शंकराचार्य, योग गुरु स्वामी रामदेव, संत परमात्मानंद, कुमार स्वामी, चिनवानंद मुनी सहित जाने-माने संत पवित्र ग्रंथ गीता के दिव्य उपदेशों पर मंथन और चिंतन करेंगे। इस मंथन और चिंतन के बाद जो विषय सामने आएंगे, उन विषयों को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा जाएगा ताकि देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस उज्ज्वल भविष्य से ही देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस राष्ट्र के विकसित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भी साकार होगा।
अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन कल : गीता महोत्सव में 10 दिसंबर को पुरुषोतमपुरा बाग में पहली बार अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह आयोजन दोपहर दो बजे होगा और इस सम्मेलन में देश के सभी प्रमुख तीर्थों व मठों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके उपरांत 11 दिसंबर को गीता जयंती के पावन अवसर पर थीम पार्क में सुबह 10 बजे 18 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, सायं पांच बजे ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर के साथ-साथ 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों पर दीपोत्सव, गीता शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी।