{"_id":"65690a2a070be9f7d20be404","slug":"sai-kurukshetra-team-won-all-india-inter-sai-championship-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-9440-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साई कुरुक्षेत्र की टीम ने जीती ऑल इंडिया इंटर साई चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साई कुरुक्षेत्र की टीम ने जीती ऑल इंडिया इंटर साई चैंपियनशिप
Fri, 01 Dec 2023 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Dec 2023 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण साई के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने एनएसएससी बंगलुरू की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। टीम के खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। साई एनआरसी सोनीपत की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा और साई कुरुक्षेत्र के एडी बाबू राम रावल ने इस उपलब्धि पर टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षक एम सत्यानारायण और प्रशिक्षक राहुल सांगवान को बधाई दी है। विजेता खिलाड़ियों को शाम को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
साई के वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान ने कहा कि एनएसएससी बंगलुरू की तरफ से आल इंडिया इंटर साईं वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साई कुरुक्षेत्र की टीम ने एसटीसी यानाम आंध्र प्रदेश को हराया और फाइनल में साई कुरुक्षेत्र की टीम ने कालीकट को हराकर जीत हासिल की।वहीं स्कूल के मैचों में विशाखापट्टनम, तमिलनाडु, जम्मू और पंजाब की एसटीसी टीमों को हराया। साईं के एडी बाबू राम रावल, सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच ने खिलाड़ियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि साई कुरुक्षेत्र के दिग्विजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ मिडिल ब्लॉकर, अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ सेंटर और अमन कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है।