फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Safe City team raised awareness among young children in primary school

Kurukshetra News: सेफ सिटी टीम ने प्राइमरी स्कूल में छोटे बच्चों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Safe City team raised awareness among young children in primary school
कुरुक्षेत्र। महिला पुलिस की टीमों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वीरवार को सेफ सिटी की टीम ने प्राइमरी स्कूल सेक्टर-दो में छोटे बच्चों विशेष रूप से लड़कियों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को संबोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल रीना ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है और अगर कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता है कि आप इससे असहज महसूस करते हैं या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है। यह बैड टच कहलाता है। इसके साथ-साथ उन्होंने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed