फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rudra first in rider race and Manraj first in flat race.

Kurukshetra News: राइडर रेस में रुद्र और फ्लैट रेस में मनराज प्रथम

Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rudra first in rider race and Manraj first in flat race.
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते ​शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। किड्स डीपीएस स्कूल मोहन नगर में शुक्रवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, कोऑर्डिनेटर और अध्यापिकाओं की ओर से आकाश में केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे छोड़कर किया गया। इसके बाद प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हाथों में मशाल लेकर दौड़ लगाई। इस दौरान राइडर रेस में रुद्र प्रथम, रेयाश द्वितीय और लिरॉय तृतीय रहे। वहीं फ्लैट रेस में मनराज प्रथम, आदया द्वितीय व मंश ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्रॉलिंग रेस में रुद्राक्षा ने प्रथम, हरनूर ने द्वितीय और माणिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, जैली फिश रेस में चेतन, अतिक्षा व गुर्जसदीप प्रथम, महरांश व सेहनूर द्वितीय तथा अयांश व युवन्या तृतीय रहे। ऑब्सटेकल रेस में प्रिशा व उर्विश प्रथम, दृष्टि व मुदित द्वितीय और विहाना व निहिरा तृतीय रहे।
विज्ञापन



कक्षा प्ले ग्रुप से द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने क्राउलिंग रेस, राइडर रेस, जैली फिश रेस, बटरफ्लाई रेस, ऑब्सटेकल रेस, पिक एंड ड्रॉप रेस, फ्लैट रेस, हर्डल रेस, सैक रेस, बैलून बर्स्टिंग रेस, गेट रेडी फॉर स्कूल रेस, बॉल एंड सौसर रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस और लेमन एंड स्पून रेस सहित अनेक आकर्षक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ब्लॉक रेस में कुंज ने पहला, पुलकित ने दूसरा व गार्विक ने तीसरा स्थान हासिल किया। रैबिट एंड कैरेट रेस में मायरा, इनीत व फतेहवीर विजेता रहे तथा हर्डल रेस में रीत व रहमत प्रथम, गर्वित व आयरा द्वितीय तथा अव्यान सोनी व लव तृतीय रहे। बॉल एंड सौसर रेस में हिमांक, ओशिन व ख्वाइश विजेता बने। पिक एंड ड्रॉप रेस में मनसीरत, राही व खुशी आगे रहे। लेमन स्पून रेस में ऋत्विक, एकांश व मीरा विजेता रहे। बैलून बर्स्टिंग रेस में दिव्यांशी, खुश्विक व कियांश विजयी रहे। बैलेंसिंग बॉल ऑन कप रेस में सूर्यांश, रवलीन व सुहानी, केमल रेस में निहारिका, अनन्या व याहरा, बैलून होल्डिंग रेस में मयंक, अनिरुद्ध व श्रेष्ठ तथा सैक रेस में सलोनी, प्रियांशी व युवराज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य साक्षी गाबा और कोऑर्डिनेटर साक्षी गेरा ने विजेताओं को मेडल पहनाए। प्रतियोगिताएं विद्यालय के डीपीई की देखरेख में संपन्न हुईं। प्रधानाचार्य साक्षी गाबा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और बच्चों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर अध्यापिका मधु, गगनप्रीत कौर, ऋतु काकड़ा, ऋतु कलूचा, सुरभि, रेणुका, गरिमा, शीतल, कंचन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed