फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   RTA officers used to reiki and take out overloaded vehicles

आरटीए अधिकारियों रेकी कर निकलवाए जाते थे ओवरलोड वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTA officers used to reiki and take out overloaded vehicles
सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने पिछले काफी समय से ट्रांसपोर्टरों से मिलकर मुनाफा कमाने की चाह में विभाग के वाहनों और अधिकारियों की रेकी करने के अलावा लाडवा एसडीएम के रीडर और पीयून से मिलकर वाहनों को छुड़वाने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को वाहन सहित काबू करते हुए छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड में कार्यरत सब इंस्पेक्टर दिनेश टीम सहित थाना सदर पिपली के एरिया में मौजूद थे। टीम को जानकारी मिली कि ज्योति नगर का रहने वाला अमरजीत पुत्र जरनैल, अजराना कला निवासी जसप्रीत पुत्र सुखविंद्र आदि ट्रांसपोर्टरों से आरटीए और अन्य विभाग के अधिकारियों सहित वाहनों की रेकी करने को लेकर काफी धन ले रहे हैं। ये दोनों जब भी विभाग के अधिकारी वाहन सहित निकलते हैं तो उसकी जानकारी ट्रांसपोर्टरों को देते हैं, ताकि विभाग के अधिकारी ट्रांसपोर्टरों द्वारा अवैध सामान से भरे ट्रकों को इधर-उधर कर दें। इनका यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के स्क्वाड के एसआई दिनेश कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की ओवरलोडिंग गाड़ियों को चलाने वाले वाहन मालिक और दलालों के माध्यम से पैसे का लालच देकर युवाओं को सड़क पर चेकिंग अधिकारियों आरटीए, एसडीएम और सेल्स टैक्स के वाहनों की रेकी करवा कर अपने ओवरलोड वाहनों को निकाल रहे हैं। यह काम व्हाट्सएप के जरिए प्रत्येक जिले में एडमिन की ओर से किया जा रहा है। गाड़ी मालिकों से अधिकारियों की रेकी और अधिकारियों से सेटिंग करने की एवज में सुविधा शुल्क ले रहे हैं। यह ग्रुप एडमिन सुविधा लेने वालों से एक हजार से दो हजार रुपये प्रति माह अपने बैंक खाते में डलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने वाले ने बताया कि अमरजीत नाम का युवक जिले में इस तरह का नेटवर्क चला रहा है। वह वेतन पर रखे लड़कों के माध्यम से चेकिंग अधिकारियों की रेकी कराता है। यह भी कहता है कि कई अधिकारियों या उनके स्टाफ से उसकी सेटिंग है। अगर किसी की गाड़ी पकड़ी जाए तो वह उस गाड़ी को बिना जुर्माने के सेटिंग से छुड़वाने में सक्षम है। जसप्रीत नाम का लड़का आरोपी अमरजीत के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर रेकी करता है। अगर रेड की जाए तो वह रेकी करता हुआ और फोन पर आरटीए की लोकेशन देते पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और रेडिंग पार्टी तैयार की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में एसआई दयानंद, एसआई अनिश मलिक, एएसआई राजबीर, एएसआई गुरचरण और मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार की टीम गठित की। रेडिंग पार्टी को सचिवालय में खड़ा कर दिया और जैसे ही आरटीए कुरुक्षेत्र की गाड़ी कार्यालय से निकली तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पीछे-पीछे चल दिया। एसआई भी अपनी टीम के साथ पीछे-पीछे चल पड़े। मोटरसाइकिल चालक आरटीए की गाड़ी का पीछा करते-करते फोन पर बात करता चल रहा था, वह उमरी चौक के पास खड़ी एक आई-20 कार के पास रुक कर गाड़ी के चालक से बात करने लगा। एसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने आरटीए की गाड़ी का पीछा करने वाले मोटरसाइकिल चालक को और आई-20 कार चालक को काबू किया। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम अजराना खुर्द निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सा बताया।
10 हजार रुपये प्रति माह पर रखे युवक
पूछताछ में आरोपी जसप्रीत ने बताया कि वह ज्योति नगर निवासी अमरजीत के पास 10 हजार रुपये प्रति माह के काम कर रहा है। चेकिंग अधिकारियों की पल-पल की मूवमेंट की सूचना अमरजीत को देता है। अमरजीत उन सूचनाओं को वाट्सएप ग्रुप पर साझा करता है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टर माइंड अमरजीत है। वह आई-20 कार में बैठा है। इसी आधार पर कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमरजीत बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से वेतन पर रखे युवाओं के माध्यम से चेकिंग अधिकारियों की रेकी करता है। वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों को सूचना साझा करता है।

इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड के एसआई दिनेश कुमार की शिकायत के आधार पर ज्योतिनगर निवासी अमरजीत सिंह, जसप्रीत उर्फ जस्सा, इंद्री निवासी डब्ल्यू, मोहित, एसडीएम लाडवा के रीडर मनजीत और सेवादार प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी रविंद्र तोमर को सौंपी गई है। डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि मामले में अमरजीत, जसप्रीत और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed