{"_id":"68361d4277e535a5450fe472","slug":"rta-collected-fines-of-more-than-97-lakhs-on-overloaded-vehicles-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136349-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ओवरलोडेड वाहनों पर आरटीए ने वसूला 97 लाख से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ओवरलोडेड वाहनों पर आरटीए ने वसूला 97 लाख से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने अप्रैल माह में 244 ओवरलोडेड वाहनों के चालान कर 97 लाख एक हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। यह आकंड़ा सड़क सुरक्षा की बैठक में आरटीए विभाग ने एडीसी सोनू भट्ट के समक्ष रखा।
मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक में एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि ओवरलोडेड वाहनों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से नियमानुसार ही सामान लोड करने की अपील की, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा।
उन्होंने बताया कि आरटीए विभाग ने ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो दिन-रात वाहनों की जांच करती हैं। इन टीमों ने अप्रैल में 244 ओवरलोडेड वाहनों के चालान किए और उक्त राशि वसूली। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत लोड से अधिक सामान ले जाने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
आरटीए सचिव अमन कुमार ने बताया कि विभाग समय-समय पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा विभाग व प्रशासन के सहयोग से वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करता है। इन आयोजनों में ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए शपथ दिलाई जाती है। स्कूलों में स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।