फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 7500 fine on three people for burning crop residue

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने वाले तीन लोगों पर 7500 रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 7500 fine on three people for burning crop residue
कुरुक्षेत्र। खेतों में फसल अवशेष में लगी आग।
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर सेटेलाइट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। हरसेक के माध्यम से जिले में अब तक 102 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचनाएं मिली हैं। इन 102 जगहों में 91 जगहों पर आग लगाने की सूचनाएं सही पाई गई हैं, जिनमें 78 जगहों पर कृषि भूमि पर आग लगाई पाई गई जिसके तहत तीन केसों में लोगों के चालान करके 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 13 मामलों में कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को सख्त आदेश भी जारी किए गए है, ताकि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को रोका जा सके। सभी कर्मचारी आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाह रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान भी करें। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। सीआरएम स्कीम के तहत कृषि विभाग की तरफ से आईईसी एक्टिविटी का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों में आग न लगाने के फायदों और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed