फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 22.09 lakh cheated from teacher by luring him to work from home

Kurukshetra News: घर से काम करने का लालच देकर शिक्षक से ठगे 22.09 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 22.09 lakh cheated from teacher by luring him to work from home
कुरुक्षेत्र। घर से काम करने का लालच देकर ठग ने एक शिक्षक के साथ 22.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कंपनी प्रोडक्ट के नाम पर ठग ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में पंकज हाल निवासी शांति नगर ने बताया कि वह निजी तौर पर बच्चों को पढ़ाता है। तीन माह पहले 18 मई को उसकी टेलीग्राम आईडी पर सुदीप की आईडी से एक मैसेज आया, जिसमें घर से काम करके पैसा कमाने की पेशकश की गई थी। मैसेज के साथ आए लिंक पर उसने एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया।
विज्ञापन

सुदीप ने उसे कंपनी के सामान की 40 नीलामी बिडिंग करने का काम दिया। यह काम पूरा करते ही उसके खाते में करीब 1200 रुपये आ गए। फिर आरोपी ने उसे अपने पैसे लगाकर बिडिंग करने पूरा मुनाफा उसके खाता में आने का आश्वासन दिया। उनकी बातों में आकर उसने 20 मई साढ़े 10 हजार रुपये उनके बताए खाते में डाल दिए। काम पूरा होने पर उसे ढाई हजार रुपये का मुनाफा हुआ। फिर आरोपियों ने उसे एक लाख रुपये लगाने पर 40 हजार का मुनाफा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बातों में आकर उसने 23 मई को दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने उसे मैसेज कर बताया कि काम के बीच में अलग ऑर्डर आने से उसकी रकम कट गई। इसलिए उसे 1,60,579 रुपये और देने होंगे। विश्वास करके उसने यह रकम ट्रांसफर कर दी, मगर आरोपी बार-बार कोई न कोई अड़चन बताकर उससे अलग-अलग समय पर करीब 22.09 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी उससे 26 लाख रुपये की मांग करते रहे, मगर वह अपनी सारी रकम आरोपियों को दे चुका था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed