फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roti Bank became the support of the destitute, Kurukshetra

रोटी बैंक बना बेसहारा लोगों का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roti Bank became the support of the destitute, Kurukshetra
बच्चों को खाना वितरित करते रोटी बैंक के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की रोटी बैंक बेसहारा लोगों का सहारा बना है। संस्था प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। खास बात यह है कि यह संस्था लोगों के घर तक भोजन पहुंचा रही है। वहीं दो परिवार को रोजगार भी दिया हुआ है। इसके अलावा बेसहारा गोवंश को भी चारा खिलाने के साथ बीमार और चोटिल पशुओं का इलाज भी करा रही है।
रोटी बैंक की ओर से ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों, दिव्यांगों और बेसहारा बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। वहीं संस्था अस्पताल में मरीजों को भी खाना बांट रही है। संस्था के महासचिव हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक कर्मचंद ने बताया कि रोटी बैंक की स्थापना 16 मई 2018 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भापुसे श्रीकांत जाधव की प्रेरणा से की गई। तभी से संस्था की ओर से बेसहारा लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

इस भोजन में रोटी, दाल, चावल, दलिया, काले चने की सब्जी, पनीर सहित अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल है। वहीं छोटे बच्चों के लिए दूध का भी इंतजाम किया जाता है। इस संस्था के साथ हरियाणा पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी भी जुड़े हुए हैं, जिनकी सहायता से रोटी बैंक को चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ शहर के कई लोग भी संस्था की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिदिन 300 से ज्यादा लोगों को भोजन बांटा जाता है। इस भोजन को पुलिस लाइन में ही पकाया जाता है। भोजन पकाने के लिए एक महिला को तैनात किया गया है। वहीं भोजन वितरित करने के लिए एक ऑटो चालक की मदद ली जाती है। इससे इन दोनों के परिवार को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।

महासचिव कर्मचंद ने बताया कि संस्था की ओर से जानवरों को भी चारा दिया जा रहा है। संस्था बेसहारा गोवंश को भी चारा उपलब्ध करा रही है। वहीं लावारिस कुत्तों को दूध और ब्रेड दी जा रही है। जानवरों को चोट लगने या बीमार होने पर उनका इलाज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed