फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers will remain on hunger strike, roadways unions made strategy

Kurukshetra News: भूख हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज कर्मी, रोडवेज यूनियनों ने बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will remain on hunger strike, roadways unions made strategy
कुरुक्षेत्र। यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर मंथन करते रोडवेज कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को न माने जाने के चलते अब रोडवेज यूनियनों ने कमर कस ली है, जिसके चलते 26 जून को भूख हड़ताल का एलान किया है। इस हड़ताल में रोडवेज सांझा मोर्चा के अंतर्गत आने वाली 10 यूनियनें हिस्सा लेंगी, जो कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक भूख हड़ताल पर रहकर रोष जताएंगी। इस भूख हड़ताल के चलते 26 जून को कई रूट भी प्रभावित होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


नए बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के कार्यालय में रोडवेज कर्मी इकट्ठा हुए और 26 जून को होने वाली भूख हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार की और विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। रोडवेज यूनियन के अनुसार रोडवेज कर्मियों की मांगों में पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, प्रमोशन, ओवर टाइम और पक्की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल है। इन मांगों को लंबे समय से लंबित होने के चलते रोडवेज कर्मचारियों में पिछले लंबे समय से रोष पनप रहा है।
विज्ञापन






लंबे समय से लंबित है कर्मचारियों की मांगे : नरेश सरवारा
हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के जिला प्रधान नरेश सरवारा का कहना है कि रोडवेज कर्मियों की कई मांगे लंबे समय से नहीं मानी जा रही हैं, इसके कारण रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर 26 जून को भूख हड़ताल की जाएगी, जिसमें चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसमें सांझा मोर्चा के अंतर्गत आने वाली 10 यूनियनें हिस्सा ले रही हैं। रोडवेज कर्मियों की मांगों को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जल्द मांगे पूरी न हुई तो रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुबह 10 से चार बजे तक रहेगी भूख हड़ताल : जरनैल सिंह
हरियाणा रोडवेज वर्कर इंटक के राज्य सचिव जरनैल सिंह का कहना है कि रोडवेज कर्मियों का लगातार शोषण हो रहा है, जिसके चलते मजबूर होकर रोडवेज कर्मियों को भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मियों का ओवरटाइम, प्रमोशन लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते रोडवेज कर्मी परेशान है। इसलिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 26 जून को भूख हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी रहेंगे, इसके पश्चात रोडवेज महाप्रबंधक को मांगों के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

कुरुक्षेत्र। यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर मंथन करते रोडवेज कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर मंथन करते रोडवेज कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर मंथन करते रोडवेज कर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर मंथन करते रोडवेज कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed