{"_id":"611eb1de8ebc3e79d862e77b","slug":"roadways-workers-furious-over-the-timetable-of-kurukshetra-poondri-kaithal-by-rta-kaithal-kurukshetra-news-knl804463101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए कैथल द्वारा कुरुक्षेत्र-पूंडरी-कैथल की समय सारिणी को लेकर भड़के रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए कैथल द्वारा कुरुक्षेत्र-पूंडरी-कैथल की समय सारिणी को लेकर भड़के रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र डिपो की कर्मचारी संघर्ष कमेटी की आपात बैठक राजेंद्र कुमार, नरेंद्र पांचाल और गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में नए बस स्टैंड पर हुई। बैठक में आटीए कैथल द्वारा 17 अगस्त 2021 को कुरुक्षेत्र-पूंडरी-कैथल मार्ग की जारी की गई समय सारणी पर नाराजगी जताई गई। संयुक्त रूप से कहा कि आटीए कैथल तुरंत प्रभाव से इस समय सारणी को रद्द करें।
कुरुक्षेत्र व कैथल डिपो के महाप्रबंधकों के साथ बैठक करके दोबारा कुरुक्षेत्र-पूंडरी-कैथल मार्ग की समय सारणी जारी करे। अगर सचिव इस समय सारणी को रद्द नहीं करते तो हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी व कर्मचारी संघर्ष कमेटी, कुरुक्षेत्र आरटीए कैथल, कुरुक्षेत्र और महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र व कैथल के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी सारी जिम्मेवारी आरटीए कैथल की होगी।
वहीं हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के राज्य उप-प्रधान राजबीर सैनी ने कहा कि आरटीए कैथल ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पहले भी 7 जुलाई 2021 को जबरदस्ती प्राइवेट बस संचालकों को समय सारणी जारी कर दी गई थी, जिस पर रोडवेज कुरुक्षेत्र डिपो की यातायात शाखा द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी, बावजूद इसके आरटीए कैथल ने प्राइवेट बस संचालकों को मनमर्जी के मुताबिक टाइम दे दिए था और रोडवेज के टाइम को अदल बदल करके रोडवेज के टाइम में कटौती कर दी थी। मांग है कि आरटीए कैथल रोडवेज कुरुक्षेत्र व कैथल डिपो प्रशासन को साथ लेकर समय सारणी बनाए, अन्यथा किसी भी दिन आरटीए कैथल, कुरुक्षेत्र और महा प्रबंधक, कुरुक्षेत्र व कैथल के विरूद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सतबीर सिंह, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, मेवा राम, महेंद्र पाल, जितेंद्र कुमार, रोशन सिंह, सतीश कालड़ा, सुरेंद्र कुमार, रामसरण, मेघनाथ, सुल्तान वर्मा, बलबीर सिंह, अनिल कुमार, विजय भाटिया, रामकरण कर्मचारी मौजूद रहे।