{"_id":"634f14988f9bb419f1250842","slug":"roadways-scheduled-caste-employees-sangharsh-samiti-will-celebrate-kali-diwali-kurukshetra-news-knl1249053145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष समिति मनाएगा काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष समिति मनाएगा काली दिवाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डिपो के वर्कशाप मैनेजर को ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। संघर्ष समिति के पदाधिकारी न केवल अपने परिवार सहित बल्कि कुरुक्षेत्र डिपो के परिसर में भी 23 व 24 अक्तूबर को काली दीवाली मनाएंगे। रोडवेज अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष के सदस्य अपने घरों को भी दिवाली पर दीये से रोशन नहीं करेंगे।
समिति के प्रधान गुरदास सिरोही ने कहा कि महानिदेशक राज्य परिवहन चंडीगढ़ द्वारा अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष समिति के साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर संगठन के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष समिति ने हर बार हड़ताल में सरकार का साथ दिया है।
कहा कि आला अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। जिन यूनियनों ने 28 व 29 मार्च 2022 को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में हिस्सा लेते हुए परिवहन विभाग में हड़ताल की थी, उन यूनियनों को महानिदेशक पूरी शह दे रहे हैं। अनुसूचित जाति कर्मचारी संघर्ष समिति ने हड़ताल में सरकार का समर्थन किया और हड़ताल को विफल करने का काम किया। उसके उपरांत भी महानिदेशक द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर परिवहन विभाग के महाप्रबंधक, मुख्यमंत्री के नाम डिपो में वर्कशॉप मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। डिपो सचिव जसमेर सिंह ने कहा कि यदि महानिदेशक वीरेंद्र सिंह दहिया को विभाग से बदल कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती तो अनुसूचित जाति के सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेजेंगे। इस मौके पर डिपो चेयरमैन राज कपूर, संजीव फुले, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, नाहर सिंह, बिट्टू धीमान, सुखविंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।