फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways drivers and conductors stuck between passengers and departmental action

Kurukshetra News: यात्रियों व विभागीय कार्रवाई के बीच फंसे रोडवेज चालक-परिचालक

Wed, 17 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors stuck between passengers and departmental action
कुरुक्षेत्र। नये बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों के लिए बसों का संचालन करना मुश्किल हो गया है। विभाग के नियम के अनुसार बस में 52 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठनी चाहिए लेकिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से ये नियम ही समस्या बन गए हैं। हालात यह है कि अगर किसी बस में निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारियां पाई जाती हैं तो विभागीय अधिकारी चालक और परिचालक का चालान कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब हर बस स्टॉप पर गाड़ी रोकने का आदेश है तो सवारियों को चढ़ने से कैसे रोका जा सकता है। यदि वे यात्रियों को मना करते हैं तो यात्री उनकी शिकायत कर देते हैं और यदि बस में बैठने देते हैं तो विभाग चालान कर देता है। ऐसे में कर्मचारी बीच में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि विभाग बिना वजह कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर बस रोकना और यात्रियों को बैठाना विभाग का ही आदेश है लेकिन बाद में चालान काटकर दोष कर्मचारियों पर मढ़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को बनाया जा रहा निशाना : नरेंद्र
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि कर्मचारियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीटें फुल होने के बाद भी जब बस स्टॉप पर बस रुकती है तो यात्री चढ़ जाते हैं। ऐसे में कंडक्टर मना नहीं कर सकता। अगर मना करेगा तो यात्री शिकायत कर देंगे। ऐसे हालात में कर्मचारी की गलती कहां है। विभाग को इस दोहरी नीति को बदलना चाहिए।

यात्रियों के हित को प्राथमिकता दें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग जनता की सुविधा के लिए काम करता है। चालक और परिचालक का कर्तव्य है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चाहिए कि बस संचालन में ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कुरुक्षेत्र। नये बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद

कुरुक्षेत्र। नये बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed