फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways department is facing shortage of personnel

Kurukshetra News: कर्मियों की कमी से जूझ रहा रोडवेज विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways department is facing shortage of personnel
कुरुक्षेत्र। पबनानवा बस अड्डे के समीप खराब हुई रोडवेज बस, जहां करीब आधा घंटा तक छात्र-छात्राओं 
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग में कर्मियों की कमी है। यही कारण है कि सर्विस के अभाव में बसों के पहिए बीच सड़क पर थम रहे हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रोडवेज कर्मी भी दिक्कत झेलने को मजबूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं की माने तो पिछले करीब दो दशक से विभाग में एक भी रेगुलर भर्ती नहीं हुई। 1993 में कर्मचारियों की विभाग में भर्ती हुई थी। वहीं हर साल पांच से छह कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के कारण कार्यशाला में बसों की समय पर सर्विस तक नहीं हो पा रही। विभाग बसों की मैंटीनेंस नहीं कर पा रहा, जिस वजह से रूटों पर रोजाना बसों के पहिए थम रहे हैं। कर्मचारियों के अभाव में कार्यशाला में काम करना परेशानी बना है। कार्यशाला में सर्विस करने के लिए मैकेनिक ही नहीं हैं। कार्यशाला में रोजाना आठ से 10 बसें खराब खड़ी रहती हैं वहीं दो से तीन बसें सर्विस के लिए कार्यशाला में पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

229 में से 124 पद खाली : रोडवेज कार्यशाला में कर्मचारियों की काफी कमी है। कार्यशाला में हेल्पर, टायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट मैकेनिक व अन्य कई कैटेगरी के 229 पद है। जिनमें से 124 पद खाली पड़े है। करीब 105 पदों पर ही कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों के अभाव में कार्यशाला में काम करना कर्मचारियों के लिए परेशानी बना है।

बता दें कि डिपों में स्किल्ड स्टाफ के 105 पदों में से 45 पद, सैमी स्किल्ड के 53 में से 51 पद, यू एन स्किल्ड के 60 में से 23 पद व सुपरवाइजर स्टाफ के 11 में से 3 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed