फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways conductor pushes youth from moving bus, video goes viral

Kurukshetra News: रोडवेज परिचालक ने चलती बस से युवक को धकेला, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways conductor pushes youth from moving bus, video goes viral
कुरुक्षेत्र। चलती बस में ​खिड़की में लटका युवक। वायरल वीडियो से
लाडवा। हरियाणा रोडवेज की एक बस में परिचालक ने चलती बस से एक युवक को जबरन धकेलकर नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान युवक बस की खिड़की पर लटका रहा। पूरे मामले का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर लाडवा के अंबेडकर चौक पर हुई। फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से सिरसा की ओर जा रही थी। बस लाडवा से गुजर रही थी, तभी एक युवक बस में चढ़ गया। परिचालक वीरेंद्र सिंह ने युवक को बस में चढ़ने नहीं दिया और उसे चलती बस से नीचे उतारने लगा। दो मिनट के वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बस के दरवाजे पर लटका हुआ है, जबकि परिचालक उसे बार-बार नीचे उतरने के लिए कह रहा है। जब वीडियो बनाने वाले युवक ने टोका तो परिचालक ने कहा उसे कोई डर नहीं।
विज्ञापन


वीडियो में परिचालक युवक के गले और कंधे पर जोर से धक्का भी देता दिख रहा है। मूल रूप से फरीदाबाद निवासी परिचालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक बंद दरवाजे पर लटक गया था। अगर हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। इसलिए उसने युवक से कहा कि बस अड्डे पर ही बस में चढ़े। वहीं इस पूरे मामले पर ड्यूटी इंचार्ज शिव दयाल ने कहा कि अभी तक किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने माना कि चलती बस में किसी को उतारना गलत है। मामले की जांच की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। चलती बस में खिड़की में लटका युवक। वायरल वीडियो से

कुरुक्षेत्र। चलती बस में खिड़की में लटका युवक। वायरल वीडियो से

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed