फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roads submerged and water entered houses, this is the story of Dharmanagari for two decades

सड़कें जलमग्न और घरों में घुसा पानी, दो दशकों से धर्मनगरी की यही कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged and water entered houses, this is the story of Dharmanagari for two decades
कुरुक्षेत्र। आंबेडकर चौक के पास दुकान में भरें बारिश के पानी को वाईपर से निकालता दुकानदार। - फोटो : Kurukshetra
धर्मनगरी में बुधवार को एकबार फिर बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और कई दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव की दो दशक पुरानी समस्या का समाधान नहीं होने से एकबार फिर शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही नगर परिषद की ओर से जलनिकासी के दावे हवाई साबित हुए। दूसरी ओर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने झमाझम बारिश के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एक ओर जहां कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि शहर की दो दशक पुरानी जलभराव की समस्या आज भी बरकरार है, जबकि मानसून से पहले हर साल नपा की ओर से व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। इसके विपरीत जिले में हुई 21 एमएम बारिश से ही शहर पानी-पानी हो गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर में रेलवे रोड स्थित न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, गुरु नानक मोहल्ला, झांसा रोड, थानेसर बाजार, बिरला मंदिर, देवी लाल चौक के समीप, पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र, शास्त्री मार्केट, लाडवा रोड, पिपली चौक, अग्रसेन चौक, सेक्टर-13 वाली मुख्य सड़क, सेक्टर-17, पुराना बस अड्डा, पटियाला बैंक कॉलोनी, कीर्ति नगर और लायलपुर बस्ती सहित कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं आंबेडकर चौक स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र सहित कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो जलभराव की समस्या कोई नई नहीं, बल्कि 20 साल से ज्यादा पुरानी है, लेकिन जब से पिपली-थर्ड गेट सड़क बनी है तब से यह और गंभीर हो गई है। सड़क का लेवल ऊंचा होने के कारण अब जरा सी बारिश भी दुकानदारों के लिए मुसीबत बन जाती है। यही नहीं नगर परिषद की ओर से जलभराव की समस्या समाधान का दावा किया गया था। साथ ही समस्या होने पर रात को भी समाधान का भरोसा दिलाया गया था। इसके विपरीत बुधवार को दिनभर लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे, लेकिन कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।

नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष बोलीं
नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा का कहना है कि दुकानों में पानी भरने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों की टीम बुलाकर आंबेडकर चौक के समीप बने सीवरेज की सफाई कराई गई, जिसके कुछ देर बाद धीरे-धीरे दुकानों से पानी कम हुआ। जहां भी जलभराव की समस्या आ रही है, वहां मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed