{"_id":"62ab921b81e76f56a17a2d82","slug":"roads-filled-with-water-due-to-rain-power-failure-kurukshetra-news-knl11175671","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून ने दी दस्तक, सुबह झमाझम बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून ने दी दस्तक, सुबह झमाझम बरसे बदरा
विज्ञापन
जिले में सुबह छह बजे झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जो दोपहर करीब 12 बजे आई। बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। बारिश होने से लोगों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल गए। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में प्री मानसून के पहले दिन नौ एमएम बारिश हुई है और आगामी चार दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
जिले में वीरवार को हुई बारिश से लाडवा रोड, पिपली चौक, सेक्टर-17, देवीलाल चौक, झांसा रोड, शांति नगर, दीदार नगर, पटियाला बैंक कॉलोनी, महाराजा अग्रसेन चौक, सेक्टर 13, कैलाश नगर सहित कई जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जिले में सबसे ज्यादा बारिश थानेसर में 15 और सबसे कम पिहोवा में 02 एमएम दर्ज की गई। वहीं शाहाबाद में 12, बाबैन में 12, लाडवा में 06 और इस्माईलाबाद में 05 एमएम बारिश हुई। सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन साढ़े 11 बजे फिर से धूप निकल आई, इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में वातावरण में 55 से 60 प्रतिशत उमस दर्ज की गई।
हसनपुर निवासी किसान गुरप्रीत सिंह ने कहा उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी है। 80 में से 15 एकड़ पर रोपाई की भी जा चुकी है। बारिश से पानी की बचत होेने के साथ ट्यूबवेल कम चलेंगे। बिजली भी कम खर्च होगी। फिलहाल धूप के कारण खेत में दिया पानी सूख जाता था, लेकिन अब मौसम ठीक रहने से पानी ज्यादा दिन तक खेत में खड़ा रहेगा। वहीं अच्छी बारिश होने से मोटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि यह बारिश हर प्रकार की फसल के लिए अमृत के समान है। धान की रोपाई शुरू हो चुकी है ऐसे में बारिश से खेतों को भरपूर पानी मिलेगा। वहीं कई दिनों की धूप से बेल वाली सब्जियों के फूल सूख चुके थे। अब बारिश से नए फूल खिलेंगे और सब्जियों की अच्छी पैदावार होगी। बेल वाली सब्जियों में करेला, तोरी और घीया को सबसे ज्यादा फायदा होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि जिले के लाडवा, बाबैन और शाहाबाद में सबसे ज्यादा सब्जी की खेती की जाती है।