फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road in Tatka dilapidated due to waterlogging and potholes, villagers troubled

Kurukshetra News: टाटका में जलभराव और गड्ढों से जर्जर हुई सड़क, ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Road in Tatka dilapidated due to waterlogging and potholes, villagers troubled
लाडवा। गांव टाटका में सडक़ पर पानी के कारण पड़ें गड्ढों को दिखाती महिलाएं। संवाद
लाडवा। बाबैन क्षेत्र के टाटका गांव में बारिश और घरों के पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव के चलते सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामनिवास ने बताया कि सड़क पर नाले की व्यवस्था न होने के कारण बारिश और घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क जगह-जगह टूट रही है। शशिबाला, नीलम, सोना देवी, मानती, बबली और जसविंदर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गड्ढों और फिसलन के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed