फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, two died and four injured

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक समेत दो की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
road accident, two died and four injured
शाहाबाद जीटी रोड व ढांड मार्ग पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गत रात करीब 12 बजे अंबाला जीटी रोड पर गांव मोहड़ी के पास पिकअप और बोलेरो की टक्कर हुई, जिसमें जिला मोहाली के खरड़ वासी रोशन लाल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी कर्ण, राजकुमारी, रवि और बिशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव खेलिया (यूपी) वासी बिशन कुमार ने बताया कि बोलेरो पिकअप से बरेली (यूपी) में सामान छोड़कर अपने जानकार कर्ण, रोशन लाल, राजकुमारी, इंद्रजीत व रवि के साथ वापस खरड़ के लिए चला था। रात्रि 12 बजे जब वह शाहाबाद जीटी रोड स्थित गांव मोहड़ी के निकट पहुंचा तो उसके पीछे से तेज रफ्तार एक अन्य पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें राजकुमारी, कर्ण, इंद्रजीत, रोशनलाल व रवि को चोटें लगी। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। यहां रविवार को उपचार के दौरान रोशन लाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ढांड मार्ग पर 24 मार्च को हुई ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में मामे-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई थी, अब शाहाबाद आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन भतीजे ने भी दम तोड़ दिया। एलएनजेपी अस्पताल से ज्योतिसर वासी 21 वर्षीय राहुल पुत्र मामू राम को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। परिजन राहुल को शाहाबाद आदेश मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। यहां उपचार के दौरान राहुल ने रविवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि इस सड़क दुर्घटना में गांव ज्योतिसर वासी पवन कुमार व राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह तीनों गांव हथीरा में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार की रात लगभग 10 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहे थे। वहीं शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed