फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   road accident, roadways bus, flyover, relling, field, 35 injured, kurukshetra

फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़ 15 फुट नीचे खेत में घुसी रोडवेज बस, 35 यात्री घायल

Tue, 02 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 02 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
road accident, roadways bus, flyover, relling, field, 35 injured, kurukshetra
damaged roadways bus - फोटो : अमर उजाला

अंबाला-कुरुक्षेत्र जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी फ्लाईओवर पर करनाल डिपो की बस आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराते हुए करीब 15 फुट की ऊंचाई पर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर सहित 38 यात्री जख्मी हो गए। सभी घायल शाहाबाद, कुरुक्षेत्र के अस्पतालों और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। यह हादसा सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे उस समय हुआ जब करनाल डिपो की बस चंडीगढ़ से करनाल जा रही थी। हादसे का कारण बस की ओवर स्पीड को बताया जा रहा है। पुलिस ने शाहाबाद थाना में दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि बस चालक लापरवाही और तीव्र गति से चलाते हुए आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ओवरटेक करते समय बस ट्रैक्टर ट्राली के पिछली हिस्से जा टकराई और अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे पुल के साथ सर्विस लेन को पार कर खेतों जा घुसी। इस हादसे में सौभाग्य की बात यह भी रही कि बस इतनी ऊंचाई से नीचे फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे तक सड़क तक आई और इसके बाद करीब चार फुट नीचे खेत में तक पहुंच गई, मगर बस नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की टक्कर के कारण ट्रैक्टर ट्राली भी फ्लाई ओवर से नीचे पलट सकती थी, लेकिन चालक सुखविंद्र सिंह ने समझदारी दिखाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पूरी तरह से उल्टी दिशा में घुमा दिया जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बच गई।  इधर हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश राय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी अजैब सिंह सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच और राहत कार्य की व्यवस्था की। गांववासियों, हेलपर्स संस्था और पुलिस की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल गया और एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 सवारियां थी शामिल, बस चालक पर केस दर्ज
हादसे का शिकार हुई बस में करीब 55 यात्री सवार थे। इन सभी को चोटें आई है, लेकिन इनमें करीब 35 यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को पुलिस व हेल्पर्स की सहायता से शाहाबाद और कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। इनमें बस चालक को कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बहरहाल शाहाबाद पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

यह यात्री हुए घायल
घायलों में मनोज कुमार विशिष्ट कालोनी अंबाला सिटी, सुनील बाहरी, प्रदुम्मन बाहरी, अनिल कुमार, शेखर बाहरी, रवि हथीरा, देवी दयाल बारना, धर्मवीर बारना, रोहित शाहाबाद स्टेशन माजरी, किशोरी अंबाला सिटी, श्रीकांत कुमार बिहार, अजीत मेहता झारखंड, महेंद्र सिंह जुंडला करनाल, सुखविन्द्र कौर जुंडला करनाल, जोगेंद्र सिंह जिला अंबाला, महेंद्र मुलाना अंबाला, टिक्कम सिंह, उदयभान निवासी अंबाला, रीतू शाहाबाद, सुभाष गाबा शाहाबाद, विक्रम, राजेश देवी करनाल, सोहन सिंह करनाल, विक्की अंबाला, हेलाल कश्मीर, धर्मवीर बारना, मनीष करनाल, सीमा करनाल सहित अन्य घायल भी शामिल हैं।

कुछ घायलों को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भी ले जाया गया है। कुरुक्षेत्र अस्पताल में उपचाराधीन जिला करनाल के नरूखेड़ी वासी कृष्ण कुमार, बकाना गांव वासी दर्शन, उसकी पत्नी राजरानी और 15 वर्षीय पुत्र आर्यन और आकाश, डेरा बस्सी पंजाब वासी सुखविंद्र कौर, कंडक्टर संभालखा वासी प्रदीप ,हांसी रोड करनाल वासी टेकचंद और उसकी पत्नी शालू एवं पुत्र वंश दो साल शामिल हैं।

ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने लगाया बस चालक पर आरोप      
ट्रैक्टर चालक सुखविंद्र सिंह ने कहा कि वह राजपुरा से आलू लादकर पिपली मंडी में लेकर जा रहा था, लेकिन जब वह धंतौड़ी गांव के फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने फ्लाई ओवर पर यातायात को बंद कर नीचे की सड़क से कनवर्ट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसाग्रस्त ट्रेक्टर ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।        

हैल्पर्स की टीम जुटी राहत कार्य में      
हादसे में हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल, विजय बठला, इन्द्र लाल बत्तरा, सीता राम बत्तरा, नरेश सैनी, जयपाल सिंह, पूर्ण सिंह कमर कस कर राहत कार्य में जुटे रहे तथा घायलों के परिजनों को जानकारी देने के साथ-साथ उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की।   


राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक ने किया दौरा      
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। राज्यमंत्री  कृष्ण बेदी ने सीएमओ व एसएमओ को निर्देश दिए कि घायलों को किसी तरह की दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed