{"_id":"58e144c24f1c1b483e5b462f","slug":"road-accident-newzeeland-student-family-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गए युवक की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गए युवक की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
lavpreet singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गए कुम्हार खेडी वासी युवक लवप्रीत की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके पिता परगट सिंह को जब यह सूचना मिली कि उसके पुत्र लवप्रीत की न्यूजीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है, तब से परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
लवप्रीत का शव बुधवार को भारत पहुंचेगा। गांव के सरपंच मुलख सिंह ने बताया कि 28 मार्च को एक सड़क हादसे में उनके गांव कुम्हार माजरा वासी युवक की मौत हो गई। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर के पद पर कार्यरत परगट सिंह ने छह माह पहले ही अपने पुत्र लवप्रीत को न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए भेजा था। गत 28 मार्च को लवप्रीत और लुधियाना (पंजाब) के खासीकलां गांव वासी कमलप्रीत कार में जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान इनका वाहन एक गाड़ी की टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में लवप्रीत सिंह और कमलप्रीत सिंह दोनों की मौत हो गई थी। सरपंच ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पीड़ित परिवार रो रोकर बेहाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। लवप्रीत का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव कुम्हार खेड़ी में ही होगा।
विज्ञापन